बरेली-अलीगढ़ रेल सफर होगा और भी आसान! रेलवे ने इन रूटों के दोहरीकरण और सर्वे को दी हरी झंडी
रेलवे ने यात्री सुविधाओं और नेटवर्क मजबूती के लिए कई रेलखंडों पर नई लाइनों के निर्माण और दोहरीकरण के फाइनल सर्वे को मंजूरी दी है। पिंक बुक में पूर्वोत ...और पढ़ें

भारतीय रेल
HighLights
मुरादाबाद-बरेली-रोजा रूट पर बिछेगी तीसरी व चौथी लाइन
बरेली से लखनऊ, दिल्ली, अलीगढ़ समेत कई रूटों पर जाने वाले यात्रियों का सफर होगा आसान
जागरण संवाददाता, बरेली। जिले के यात्रियों की लखनऊ-दिल्ली के साथ अलीगढ़ की यात्रा सुखद होने वाली है। लखनऊ-बरेली-दिल्ली रूट पर ट्रैक पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में बरेली से रोजा और बरेली से मुरादाबाद के बीच तीसरी और चौथी लाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा बरेली से चंदौसी होते हुए अलीगढ़ लाइन का भी दोहरीकरण किया जाएगा। यही नहीं पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्ज्तनगर मंडल में भी कई लाइन का भी दोहरीकरण किया जाएगा।
रेलवे की पिंक बुक में इन कार्यों के फाइनल सर्वे को मंजूरी मिलने के साथ बजट भी प्रस्तावित कर दिया गया है। इसके अलावा बरेली जंक्शन पर यार्ड की रिमाडलिंग सहित अन्य कार्यों के लिए भी मंजूरी मिल गई है। रेलवे को इन व्यस्त रूटों पर नई लाइनों के बिछने से ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और ट्रैफिक की समस्या कम करने में मदद मिलेगी।
उत्तर रेलवे के 2026-27 के बजट में 167.74 किलोमीटर के चंदौसी होते हुए बरेली-अलीगढ़ लाइन के दोहरीकरण के फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए 2.09 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान लगाया गया है। इस कार्य के लिए 2,226 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है।
इसके अलावा रोजा और मुरादाबाद के बीच 172 किलोमीटर तक तीसरी और चौथी लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को भी मंजूरी मिली है। इसके सर्वे पर 3.44 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा मुरादाबाद से गाजियाबाद तक, रोजा से सीतापुर तक तीसरी और चौथी लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को भी मंजूरी मिल गई है।
खबरें और भी
बरेली से रोजा तक 78 किलोमीटर तक तीसरी लाइन और मुरादाबाद-चंदौसी तक 44 किलोमीटर लाइन के दोहरीकरण के फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी मिली है। बरेली जंक्शन से मुरादाबाद के बीच 34.490 किलोमीटर के ट्रैक रिन्वयूल के लिए 57.88 करोड़ की स्वीकृति हुई है।
बरेली-मुरादाबाद टीएसआर कार्य के लिए 56.27 करोड़ रुपये, रामपुर-बरेली इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग के लिए 89.50 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। बरेली यार्ड माडलिंग के लिए 48.90 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है।
वहीं पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के भीरा से मैलानी के बीच 16 किमी की दूरी तक गेज परिवर्तन के लिए लोकेशन सर्वे कराया जाएगा। वहीं 212.3 किमी के सीतापुर, मैलानी, पीलीभीत, बरेली रेलखंड के दोहरीकरण के फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी मिली है।
भोजीपुरा से लालकुआं, लालकुआं से काठगोदाम, लालकुआं से रामपुर लाइन के दोहरीकरण के लिए भी मंजूरी मिली है। इसके अलावा पलियां कला से बेलरायां बाया निघासन के लिए 35 किलोमीटर की लाइन प्राथमिक इंजीनियरिंग और ट्रैफिक सर्वे और भोजीपुरा बाईपास लाइन सेंथल–देवरनिया 14 किमी की दूरी की सिंगल लाइन के सर्वे को भी मंजूरी मिली है।
इसके अलावा इज्जतनगर मंडल के तहत अलग-अलग रेलखंड पर लाइनों के दोहरीकरण, नई लाइन बिछाने सहित अन्य कार्यों को भी मंजूरी मिली है।
यह भी पढ़ें- 151 साल बाद भी टस से मस नहीं हुआ ये पुल, बरेली-अलीगढ़ रूट पर आज भी बिना रुके दौड़ती हैं ट्रेनें