Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली में चोरी के मोबाइल से चल रही थी साइबर ठगी, गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

    Updated: Fri, 27 Feb 2026 09:53 AM (IST)

    बरेली में चोरी के मोबाइल फोन से साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें झारखंड और बंगाल के आरोपी शामिल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बरेली में साइबर ठगी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार।

    2. आरोपियों से 45 चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए।

    3. फर्जी आधार से सिम पोर्ट कर यूपीआई ठगी करते थे।

    जागरण संवाददाता, बरेली। चोरी के मोबाइल फोन से साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गुरुवार को गिरफ्तार कर लिए गए। इनमें तीन आरोपित झारखंड और एक बंगाल का रहने वाला है। इन सभी से चोरी के 45 मोबाइल फोन बरामद हुए।

    अब पुलिस टीम गिरोह के सरगना की तलाश में जुटी है। साहिबगंज (झारखंड) के सागर कुमार, ऋषि कुमार, सुमित कुमार और आसनसोल (बंगाल) का आकाश कई दिन से शहर में भीड़ वाले स्थानों पर सक्रिय था।

    पुलिस के अनुसार, इनकी गतिविधियां संदिग्ध होने की भनक लगने पर नजर रखी गई। सर्विलांस से भी कुछ सुराग मिले। इसी आधार पर पूछताछ हुई तो आरोपितों ने स्वीकारा कि भीड़ वाले स्थानों से मोबाइल चोरी करते थे। चोरी किए गए फोन का सिम कार्ड निकालकर दूसरे फोन में डालकर उसे पोर्ट (दूसरी कंपनी में बदलने) करा लेते थे।

    पोर्ट कराते समय संबंधित व्यक्ति के नाम का फर्जी आधार कार्ड का उपयोग किया जाता था, फोन से फोटो भी निकाल लिया जाता था। इसके बाद उस व्यक्ति की यूपीआइ आइडी सक्रिय कर वन टाइम पासवर्ड प्राप्त कर लेते थे। इसी के सहारे उनके बैंक खाते से रकम ट्रांसफर कर ली जाती थी।

    यह भी पढ़ें- GST के बाद अब Income Tax का वार; बरेली की इन दो बड़ी फैक्ट्रियों में कामकाज ठप, दस्तावेज जब्त, जांच जारी

    इसके बाद उन सिम कार्ड व मोबाइल फोन को साइबर ठग रैकेट को सौंप देते थे, जिनसे ठगी की फोन काल्स की जाती थीं। जिन फोन नंबरों की यूपीआइ आइडी सक्रिय नहीं होती थी, उन्हें भी साइबर ठग रैकेट को दे दिया जाता था, ताकि फोन काल्स की जा सकें।

    खबरें और भी

    साइबर थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि गिरोह के सदस्यों की लोकेशन बरेली में पता चलने पर सर्विलांस टीम की मदद ली गई। सरगना झारखंड का रहने वाला है, उसकी तलाश में टीमें लगी हैं।