GST के बाद अब Income Tax का वार; बरेली की इन दो बड़ी फैक्ट्रियों में कामकाज ठप, दस्तावेज जब्त, जांच जारी
बरेली में बड़े प्लाईवुड कारोबारी रवि नेमानी के घर और दो फैक्ट्रियों पर आयकर विभाग ने छापा मारा। दिल्ली से आई टीमों ने फरीदपुर स्थित पांचजन्य फैक्ट्री ...और पढ़ें

इसी पर आईटी विभाग ने मारा है छापा
HighLights
बरेली प्लाईवुड, पांचजन्य फैक्ट्री और डाक्टर्स कालोनी स्थित घर में पहुंची दिल्ली की टीम
रवि नेमानी की फैक्ट्रियों से बेंग्लुरू ग्रीन लैम कंपनी को होती है प्लाईवुड की सप्लाई
संवाद सहयोगी, फरीदपुर (बरेली)। बड़े प्लाईवुड कारोबारी रवि नेमानी के घर और दो फैक्ट्रियों पर गुरुवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। दिल्ली से आई टीमें कारोबारी की फरीदपुर स्थित पांचजन्य फैक्ट्री, परसाखेड़ा स्थित बरेली प्लाईवुड कंपनी और सिविल लाइंस स्थित डाक्टर्स कालोनी स्थित उनके निवास पहुंचीं।
टीम ने कारोबार से जुड़े सभी कागज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस दौरान फैक्ट्री परिसर में बाहरी लोगों के आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया। देर रात तक जांच जारी थी। आयकर विभाग ने गुरुवार को बेंगलुरु की ग्रीन लैम कंपनी के देश भर में संचालित ठिकानों पर छापेमारी की। इसके साथ ही कंपनी से जुड़े कारोबारियों के यहां भी पहुंची।
जिले में प्लाईवुड के बड़े कारोबारी रवि नेमानी की फैक्ट्रियों में बनने वाला काफी सामान ग्रीन लैम कंपनी को सप्लाई होता है। इसी आधार पर आयकर विभाग की टीमों ने जिले में उनके दोनों प्रतिष्ठानों एवं निवास पर छापेमारी की। उन्होंने टैक्स चोरी किए जाने की अनियमितताओं की आशंका में आय-व्यय के दस्तावेजों के साथ ही स्टाक आदि की जांच शुरू की।
फैक्ट्री परिसर में सुरक्षा के दृष्टिगत सीआरपीएफ तैनात कर दी गई। इस बीच कार्यालय में अधिकारियों ने बैंक खातों, कंप्यूटर डाटा और सभी जरूरी कागजों को कब्जे में ले लिया। यह भी जानकारी में आया है कि सुरक्षा बलों की ओर से सुबह की शिफ्ट में फैक्ट्री काम करने आने वाले मजदूर को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। प्रबंध तंत्र की ओर से कोई भी अपना पक्ष रखने सामने ना आया।
खबरें और भी
कई विभाग कर चुके हैं जांच व छापेमारी
सत्र 2025-26 मैं इसी फैक्ट्री में जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने भी दो बार छापेमारी की थी। उन अधिकारियों ने भी बताया कि फैक्ट्री में कई अनियमितताओं की शिकायत है, जिसकी जांच चल रही। दो महीने पहले वन विभाग की टीम ने भी इसी फैक्ट्री में छापेमारी की थी, तब पता चला फैक्ट्री में अनुमति से अधिक मशीन चलाई जा रहीं। फैक्ट्री के चलाने का लाइसेंस भी रिन्यूवल नहीं कराया गया था। वन विभाग ने भी फैक्ट्री पर कार्यवाही कर नोटिस जारी किए थे।
बेंगलुरु की कंपनी ग्रीन लैम से मिले सुराग
बेंगलुरु की कंपनी ग्रीन लैम में आयकर विभाग का छापा पड़ा तो उसे आपूर्ति देने वाली जिले की पांचजन्य प्लाईवुड कंपनी आयकर विभाग के निगाह में आई। इसके बाद आयकर विभाग ने टीम बनाकर मामले की जांच शुरू की है। आरोपी कंपनी स्वामी की ओर से मुंबई के ताज होटल में शादी समारोह भी सुर्खियों में रहा है। ऐसे में पूरे मामले को जोड़ कर देखा जा रहा है।