44 करोड़ की ठगी और रिकवरी सिर्फ 8 करोड़? बरेली में साइबर अपराधियों का आतंक देख सुप्रीम कोर्ट भी हैरान
बरेली में पिछले दो सालों में 8,000 से अधिक लोग साइबर ठगी का शिकार हुए हैं, जिसमें कुल 44 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी हुई। पुलिस केवल 8 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
साइबर ठगों ने दो साल में आठ हजार से अधिक लोगों को अलग-अलग तरह से झांसे में लेकर ठगा
पुलिस ने साइबर ठगी की आठ करोड़ रुपये की रकम बचाई, गिरफ्तारी की संख्या काफी कम
जागरण संवाददाता, बरेली। सुप्रीम कोर्ट ने साइबर ठगी के मामलों में गहरी चिंता जताते हुए इसे लूट और डकैती कहा है। बरेली में भी रोजाना औसत 10 लोग अलग-अलग तरीकों से साइबर ठगी के शिकार हुए हैं। जिले में दो साल में ही साइबर ठगों ने आठ हजार से अधिक लोगों को अपने जाल में फंसाकर 44 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर ली। वहीं पुलिस कार्रवाई कर सिर्फ आठ करोड़ रुपये की ही रकम बचा सकी जो ठगी की रकम का पांच गुना से भी कम है।
साइबर ठगी के सबसे अधिक मामले थाना इज्जतनगर में दर्ज किए गए। यहां दो साल में ही 11 सौ से अधिक लोगों से साइबर ठगी की गई। इसके बाद बारादरी और प्रेमनगर थानों में शिकायतें दर्ज की गई हैं। साइबर ठग कभी कोई रिश्तेदार तो कभी कोई अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में ले रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट कर भी कई लोगों को ठगा है।
इसके अलावा कभी किसी लिंक पर क्लिक कराकर तो कभी लाटरी जीतने का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। वर्ष 2024 में एक जनवरी से 31 दिसंबर तक 4700 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें 23 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी की गई, जिसमें तीन करोड़ रुपये पुलिस की ओर से कार्रवाई कर बचाए गए।
इस साल अलीगंज थाने में 49, आंवला में 106, बहेड़ी में 264, बारादरी में 548, भमोरा में 96, भोजीपुरा में 183, भुता में 93, बिथरी चैनपुर में 75, कैंट में 237, सीबीगंज में 98, साइबर क्राइम थाना में 27, देवरनियां में 126, फरीदपुर में 162, फतेहगंज पूर्वी में 37, फतेहगंज पश्चिमी में 108 लोग ठगी का शिकार हुए।
खबरें और भी
वहीं हाफिजगंज में 115, इज्जतनगर में 628, कोतवाली में 250, क्योलड़िया में 58, महिला थाना में 1, मीरगंज में 105, नवाबगंज में 198, प्रेमनगर में 361, किला में 139, शाही में 69, शीशगढ़ में 95, शेरगढ़ में 55, सिरौली में 61, सुभाषनगर में 318 और विशारतगंज में 38 साइबर ठगी की शिकायतें आईं।
इसके अलावा वर्ष 2025 में 3976 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें 21.56 करोड़ रुपये की ठगी की गई, इसमें पुलिस की ओर से पांच करोड़ रुपये पीड़ितों के बचाए गए। यहां अलीगंज थाने में 46, आंवला में 87, बहेड़ी में 254, बारादरी में 481, भमोरा में 73, भोजीपुरा में 182, भुता में 96, बिथरी में 69, कैंट में 177 और सीबीगंज में 105 ठगी के मामले सामने आए।
साथ ही साइबर क्राइम थाना में 57, देवरनियां में 120, फरीदपुर में 163, फतेहगंज पूर्वी में 37, फतेहंगज पश्चिमी में 73, हाफिजगंज में 96, इज्जतनगर में 486, कोतवाली में 165, क्योलड़िया में 77, मीरगंज में 84, नवाबगंज में 158, प्रेमनगर में 220, किला में 135, शाही में 55, शीशगढ़ में 80, शेरगढ़ में 62, सिरौली में 46, सुभाषनगर में 259 और बिशारतगंज में 33 शिकायतें दर्ज की गईं।