बरेली में दिवाली की रात खौफनाक वारदात: चाचा की मारपीट से टूटी 17 साल की भतीजी, उठाया खौफनाक कदम
'चाहे जहां शिकायत कर लो...' चाचा की इस धमकी और बेरहम पिटाई से टूटी 17 साल की किशोरी ने दिवाली ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
पिता की शिकायत पर आरोपित के विरुद्ध सुभाषनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज
जागरण संवाददाता, बरेली। दिवाली की रात शराब के नशे में चाचा ने भतीजी की पिटाई की। किशोरी को बचाने आईं उसकी मां को भी पीटा। इससे आहत होकर किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता की शिकायत के सुभाषनगर थाना पुलिस ने आरोपित चाचा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गली नंबर तीन गणेश नगर निवासी संजीव कश्यप के मुताबिक उनका छोटा भाई सचिन कश्यप उर्फ राजा परिवार के साथ ही रहता है और आए दिन सचिन उनकी 17 वर्षीय बेटी नेन्सी के साथ मारपीट करता है।
जब वह विरोध करते तो उनकी मां माया देवी भी उसी का पक्ष लेतीं। दिवाली वाले दिन शाम को नशा करके घर आया और मेरी पुत्री नेंसी के साथ मारपीट और गालीगलौज करने लगा।
जब नेंसी की मां गोमती बचाने गईंं तो उनके साथ भी मारपीट की। इसकी शिकायत बेटी ने थाने आकर की थी। आरोप लगाया कि मारपीट करते समय सचिन ने कहा था कि चाहें जहां शिकायत कर लो कुछ होने वाला नहीं है।
इससे आहत होकर रात 9:30 बजे बेटी ने ऊपरी मंजिल पर कमरे में जाकर खुद को बंद कर लिया और टिनशेड के पाइप में दुपट्टे का फंदा लगा लिया। जब उन्होंने तेजी से दरवाजा खोला तो बेटी को फंदे पर लटका पाया।
उसे नीचे उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुभाषनगर थाना पुलिस ने सचिन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस की जांच में आया कि घर की पुताई के लिए पेंट लाने को लेकर भी दोनों भाइयों के परिवार में विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट हो गई थी।
इसके अलावा किशोरी कहीं शादी भी करना चाहती थी लेकिन झगड़े से परेशान रहती थी। थाना प्रभारी सतीश चंद्र नैन ने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर चाचा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपित की तलाश की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।