Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली: मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग का कांच से रेता गला, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला शव

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 02:47 PM (IST)

    बरेली में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग सियाराम श्रीवास्तव की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव सड़क किनारे मिला, पुलिस ने कांच से गला ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक चित्र

    प्रतीकात्मक चित्र

    जागरण संवाददाता, बरेली। मार्निंग वाक पर निकले बुजुर्ग की गला काटकर हत्या कर दी गई। हाईवे पर खून से लथपथ उनका शव मिला। प्रथम दृश्य यह हादसा लग रहा था लेकिन, गले पर निशान देखकर हत्या की बात कही जा रही है। शव के पास से कांच के कई टुकड़े भी मिले हैं।

    आशंका है की कांच से ही बुजुर्ग का गला काटा गया है। पुलिस के अनुसार, भोजीपुरा के धौराटांडा निवासी सियाराम श्रीवास्तव शुक्रवार सुबह करीब छह बजे घर से टहलने के लिए निकले थे।

    कुछ देर बाद कस्बे से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर धौराटांडा-बीबियापुर रोड पर उनका शव सड़क पर पड़ा मिला। शरीर, सीने, गले और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और मौके पर काफी खून भी फैला हुआ था।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा आसपास कांच के टुकड़े भी पड़े थे। गले पर भी काटने का निशान था। आशंका है की सियाराम के साथ पहले मारपीट की गई, फिर उसी कांच से उनकी गर्दन को काटा गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    हत्यारोपित सड़क किनारे ही उनका शव फेंक कर फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सीओ हाईवे देवेंद्र सिंह का कहना है कि यह हादसा प्रतीत नहीं हो रहा। प्रथम दृश्य हत्या की आशंका है।

    यह भी पढ़ें- बरेली में सनसनी: 12वीं के छात्र ने AI से बनाई क्लास की लड़कियों की अश्लील तस्वीरें, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट