Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कमाई में बरेली ने मारी बाजी, लेकिन जीडीडीपी के इस आंकड़े ने चौंकाया; देखें बदायूं-पीलीभीत की रिपोर्ट

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 06:13 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश की आर्थिक समीक्षा के अनुसार, बरेली जिले का सकल जिला घरेलू उत्पाद (जीडीडीपी) और प्रति व्यक्ति वार्षिक आय मंडल में सर्वाधिक है। पिछले चार व ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    HighLights

    1. बरेली की जीडीडीपी भी मंडल में सबसे अधिक, पीलीभीत की सबसे कम

    2. पिछले तीन साल से लगातार बढ़ रही बरेली की जीडीडीपी

    जागरण संवाददाता, बरेली। Bबजट सत्र में विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को प्रदेश की आर्थिक समीक्षा प्रस्तुत की, जिसमें बताया कि नौ साल में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो गई है। उन्होंने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को भी प्रदेश में बढ़ना बताया। बरेली जिले का भी सकल जिला घरेलू उत्पाद (जीडीडीपी) में पिछले चार साल से लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

    वहीं प्रति व्यक्ति वार्षिक आय भी बढ़ी है। मंडल के चारों जिलों में जीडीडीपी और प्रति व्यक्ति वार्षिक आय सबसे अधिक बरेली की है। जीडीडीपी के मामले में पीलीभीत और प्रति व्यक्ति वार्षिक आय में बदायूं सबसे पीछे है। अर्थ एवं संख्या प्रभाग की ओर से मिले आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023-24 में बरेली की कुल जीडीडीपी 57088 करोड़ रुपये थी। इसमें वार्षिक वृद्धि 12 प्रतिशत दर्ज की गई।

    वहीं वर्ष 2020-21 में जीडीडीपी 38280 करोड़ रुपये, 2021-22 में 45067 करोड़ रुपये, 2022-23 में 50984 करोड़ रुपये थी। पिछले चार साल में जीडीडीपी में लगातार बढ़ोत्तरी हुई और यह 12704 करोड़ रुपये तक बढ़ी। इसके अलावा वर्ष 2023-24 में प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 91511 रुपये थी। इसमें चार साल में 28,826 रुपये की वृद्धि हुई।

    वर्ष 2020-21 में प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 63265, 2021-22 में 74448 और 2022-23 में 82723 रुपये थी। वर्ष 2023-24 के आंकड़ों के मुताबिक पीलीभीत की जीडीडीपी 21066 करोड़ रुपये थी। इसमें वार्षिक वृद्धि 12.8 प्रतिशत की हुई। यहां की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 74270 रुपये थी। वहीं शाहजहांपुर की जीडीडीपी 30957 करोड़ रुपये थी।

    खबरें और भी

    इसमें वार्षिक वृद्धि 17.80 प्रतिशत की हुई। यहां की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 76366 रुपये थी। इसी तरह से बदायूं की जीडीडीपी 30208 करोड़ रुपये थी। इसमें वार्षिक वृद्धि 19.9 प्रतिशत की रही। प्रति व्यक्ति वार्षिक आय में पिछले चार साल में पीलीभीत में 20692 रुपये, शाहजहांपुर में 25030 रुपये और बदायूं में 20217 रुपये की वृद्धि हुई है।


    यह भी पढ़ें- 824 करोड़ का प्रोजेक्ट: 4 आरओबी और 11 पुल; बरेली की 29 किमी लंबी रिंग रोड का पूरा खाका तैयार, जानें कब तक होगा काम पूरा