बरेली: अस्पताल मालिक हाजी फहीम ने हिंदू युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर मतांतरण का दबाव; आरोपी गिरफ्तार
बरेली में न्यू फय्याज केयर अस्पताल के मालिक हाजी फहीम अली को एक हिंदू युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और मतांतरण का दबाव बनाने के आरोप में गि ...और पढ़ें

आरोपित हाजी फहीम अली। सौ. पुलिस
HighLights
आरोपित फहीम न्यू फय्याज केयर अस्पताल का है मालिक, प्रेमनगर में लिखी प्राथमिकी
जागरण संवाददाता, बरेली। न्यू फय्याज केयर अस्पताल के मालिक हाजी फहीम अली ने षड्यंत्र के तहत हिंदू महिला को फंसाया लिया। उसे खुद की मीरगंज स्थित टायर फैक्ट्री में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसे में लिया और अलग-अलग होटलों में ले गया। आरोपित ने युवती संग दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिए। आरोपित ने उन वीडियो के माध्यम से युवती को ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। अब वह मतांतरण का दबाव भी बनाने लगा था। शिकायत के बाद प्रेमनगर पुलिस ने आरोपित को डेढ़ घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अलीगंज थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह करीब 12 साल से इज्ज्तनगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही है। उसने अप्रैल 2024 में न्यू फय्याज केयर अस्पताल में नौकरी ज्वाइन की। वहां करीब एक साल तक नौकरी के बाद वहां से नौकरी छोड़नी पड़ी।
नौकरी छोड़ने के कुछ माह बाद अस्पताल के मालिक हाजी फहीम अली ने युवती को फोन किया और कहा कि उसे मीरगंज स्थित अपनी टायर फैक्ट्री में अकाउंटेंट की जरूरत है इसलिए आरोपित ने युवती को अकाउंट्स की नौकरी करने का झांसा दिया। जब युवती तैयार हो गई तो आरोपित बहाने से उसे अलग-अलग ठिकानों पर ले जाने लगा।
आरोप है कि पिछले वर्ष 14 सितंबर को वह अपनी पत्नी शाहिस्ता बी की आइडी पर उसे डेलापीर स्थित होटल गीत इंटरनेशनल ले गया। वहां आरोपित ने युवती से दुष्कर्म किया और कई वीडियो क्लिप बना लिए। आरोप है कि इसके बाद से आरोपित ने उन वीडियो क्लिप के माध्यम से उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
खबरें और भी
वह उन्हें इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देता और अलग-अलग स्थानों पर बुलाकर दुष्कर्म करता। विरोध पर आरोपित उन्हें व उनके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देता था।
युवती का आरोप है कि अब आरोपित ने युवती पर मतांतरण करने का भी दबाव बनाना शुरू कर दिया था। वह युवती का रास्ता रोकने लगा। मामले में युवती के शिकायती पत्र पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपित हाजी फहीम अली के विरुद्ध प्राथमिकी लिखकर उसे डेढ़ घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
युवती ने आरोपित के अन्य भाइयों का भी लिया नाम
पुलिस के मुताबिक, जब युवती से पूछताछ की गई। उसके बयान दर्ज किए गए तो उसने इस पूरे षड्यंत्र में हाजी फहीम अली के साथ ही उसके अन्य भाइयों और परिवार वालों का भी नाम लिया है। पुलिस का कहना हैं कि, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।