UP Budget 2026: बरेली का कायाकल्प; ₹1,200 करोड़ से तैयार होगा आधुनिक लॉजिस्टिक पार्क, जानें आपके लिए क्या है खास
बरेली में औद्योगिक टाउनशिप और लॉजिस्टिक पार्क के विकास के लिए सरकार ने बजट में ₹6,000 करोड़ सुरक्षित किए हैं। बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) रामपुर रोड प ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
बजट में लाजिस्टिक पार्क के लिए सरकार ने जारी किया एक हजार करोड़
रामपुर रोड पर बीडीए ने प्रस्तावित किया है इंडस्ट्रियल टाउनशिप और लाजिस्टिक पार्क
जागरण संवाददाता, बरेली। जिले में प्रस्तावित औद्योगिक टाउनशिप और लाजिस्टिक पार्क के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने बजट में छह हजार करोड़ सुरक्षित किया है। संभावना है कि बरेली में रामपुर रोड पर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की प्रस्तावित औद्योगिक टाउनशिप व लाजिस्टिक पार्क के लिए सरकार बड़ी धनराशि आवंटित कर सकती है।
इसके लिए इसके लिए विकास प्राधिकरण की ओर से भूमि खरीदने के लिए किसानों के साथ सहमति लेने का कार्य भी शुरू कर दिया है। पीलीभीत रोड टाउनशिप के लिए भूमि खरीद का कार्य भी तेज कर दिया है। शहर में औद्योगिक विकास के लिए बीडीए ने रहपुरा जागीर समेत तीन गांव में 225 हेक्टेयर में इंडस्ट्रियल टाउनशिप के विकास की योजना बनाई है।
इसके लिए तीनों गांव की परिसंपत्तियों का सर्वे कार्य भी लगभग पूर्ण है। परियोजना के लिए बीडीए 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च करेगा। बुधवार को प्रदेश सरकार की ओर से जारी बजट में मुख्यमंत्री औद्यौगिक क्षेत्र विस्तारीकरण व नए औद्यौगिक क्षेत्र प्रोत्साहन योजना के तहत सुरक्षित किए पांच हजार करोड़ रुपये में बरेली को भी कुछ अंश जारी किया जा सकता है।
बीडीए उपाध्यक्ष डा. मनिकंडन ए. के अनुसार बरेली में औद्यौगिक टाउनशिप के विकास के लिए 225 हेक्टेयर भूमि खरीद के लिए किसानों के साथ सहमति लेने के साथ भूमि खरीद की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। औद्यौगिक टाउनशिप में अलग-अलग क्षेत्रफल के भूखंडों का सृजन कर डिमांड सर्वे भी पूरा कर लिया है। इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा।
खबरें और भी
आधुनिक होगा लाजिस्टिक पार्क
अधिकारियों के अनुसार लाजिस्टिक पार्क में डिस्ट्रीब्यूशन, मल्टी माडल फ्रेट ट्रांसपोर्ट, इंटीग्रेडेट स्टोरेज एंड वेयरहाउसिंग, सूचना प्रौद्योगिकी सपोर्ट व वैल्यू एडेड सर्विस दी जाएंगी। साथ ही कार्गो, पैकैजिंग, टैगिंग, लेबलिंग, कंटेनर फ्रेट स्टेशन, कंटेनर टर्मिनल समेत अन्य लाजिस्टिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
पीलीभीत रोड टाउनशिप योजना की बढ़ेगी गति
पीलीभीत रोड टाउनशिप के विकास के लिए भी 1,300 करोड़ स्वीकृत किया है। अधिकारियों के अनुसार 269 हेक्टेयर में प्रस्तावित योजना के विकास के लिए भूमि खरीद का कार्य शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि इस वर्ष भूमि खरीद पूरी हो जाएगी।
बीडीए उपाध्यक्ष डा. मनिकंडन ए. ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण के लिए पूर्व में 400 करोड़ स्वीकृत किया था, अब बजट जारी होने के बाद धनराशि आवंटित की जा सकती है। परियोजना के तहत 2,275 से अधिक किसानों से भूमि खरीदी जा रही है। वहीं, रामायण वाटिका पार्क का विकास भी पूर्ण कर लिया है।