दिल्ली-लखनऊ दूर नहीं! बरेली में 126 हेक्टेयर में बनेगा 'इंडस्ट्रियल हब', गंगा एक्सप्रेस-वे से भी होगा सीधा कनेक्शन
बरेली में 126 हेक्टेयर में नई औद्योगिक टाउनशिप विकसित की जा रही है, जिसे निर्माणाधीन रिंग रोड और गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। इससे उद्यमियों को ब ...और पढ़ें

बरेली बदायूं रोड पर काम करते मजदूर। जागरण
HighLights
रजऊ परसपुर से रामगंगा होकर झुमका तिराहे तक बन रहा 30 किमी. लंबा रिंग रोड
जागरण संवाददाता, बरेली। जिले में उद्यम को बढ़ावा देने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने रामपुर रोड पर प्रस्तावित इंडस्ट्रियल टाउनशिप के विकास की स्वीकृति दी है। 126 हेक्टेयर में प्रस्तावित योजना को धरातल पर उतारने के लिए भूमि खरीद की प्रक्रिया मई में ही पूर्ण करने का दावा किया जा रहा है। इसके बीच बीडीए ने उद्यमियों को ट्रांसपोर्ट सुविधा में और बढ़ोतरी की योजना बनाई है। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ परियोजना को निर्माणाधीन रिंग रोड से भी जोड़ने की तैयारी है। अधिकारियों के अनुसार रिंग रोड से जुड़ने के बाद बदायूं-आगरा मार्ग के जरिए गंगा-एक्सप्रेस-वे से भी जुड़ाव हो जाएगा। इससे माल का आयात-निर्यात आसान होगा।
प्रदेश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे गंगा-एक्सप्रेसवे न सिर्फ ‘प्रयागराज और दिल्ली’ की दूरी कम कर रहा बल्कि उससे सटे जिलों के जीवनरेखा को भी ऊपर उठाने में अहम भूमिका निभा रही। 12 जिलों को जोड़ रहे इस एक्सप्रेस-वे ने बरेली के उद्यम को ऊंचाई पर ले जाने का अवसर दिया है, जो जिले की सीमा से 25 किमी. दूर बदायूं के बिनावर से होकर गुजर रहा है।
एक्सप्रेस-वे बदायूं-आगरा मार्ग के जरिए रामगंगा नगर तिराहे पर रिंग रोड से भी जुड़ रहा। सड़कों के इस नेटवर्क को बीडीए ने अपनी इंडस्ट्रियल टाउनशिप के विकास में भी शामिल करने का निर्णय लिया है।
बीडीए अधिकारियों के अनुसार इंडस्ट्रियल टाउनशिप रामपुर रोड पर स्थित भिटौरा नौगवां उर्फ फतेहगंज पश्चिमी, चिटौली, रहपुरा जागीर एवं रसूला चौधरी के 126 हेक्टेयर में विकसित की जा रही। योजना को रिंग रोड से सीधा जोड़ा जाएगा, जो रामपुर रोड स्थित झुमका तिराहे से रजऊ परसपुर में शाहजहांपुर रोड पर निकल रहा।
दिल्ली-लखनऊ के साथ आगरा-बदायूं रोड से भी जोड़ रहा रिंग रोड
शासन ने दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग से (झुमका तिराहा से रजऊ परसपुर तक) 30 किमी लंबे बाइपास-रिंग रोड की स्वीकृति दी थी। 1,200 करोड़ से बन रही रिंग रोड का निर्माण शुरू हो गया है।
खबरें और भी
यह शाहजहांपुर रोड रजऊ परसपुर से शुरू होकर लालफाटक रोड, रामगंगा तिराहा होकर रामपुर रोड झुमका तिराहे तक बन रही है। यह रिंग रोड दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ आगरा-हाथरस, मथुरा, बदायूं जाने वाले राहगीरों को भी जोड़ रही है और शहर के जाम से निजात दिलाएगी।