Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली-मुरादाबाद रेलखंड पर दोहरा रेल ब्लॉक: दिल्ली-मुंबई की 6 ट्रेनें निरस्त, कई रूट बदले

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 07:55 PM (IST)

    बरेली-मुरादाबाद रेलखंड पर टैंपिंग और जंक्शन पर वाशिंग लाइन मरम्मत के कारण 4 जुलाई से 3 अगस्त तक दोहरा रेल ब्लॉक रहेगा। इससे दिल्ली-मुंबई सहित कई ट्रेन ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    HighLights

    1. बरेली जंक्शन की वाशिंग लाइन की मरम्मत की वजह से पांच जुलाई से तीन अगस्त तक भी लिया जाएगा ब्लॉक

    जागरण संवाददाता, बरेली। यात्रियों की रेल यात्रा कुछ दिन मुश्किल भरी हो सकती है। बरेली-मुरादाबाद रेलखंड पर टैंपिंग कार्य के चलते मेगा ब्लाक लिया जाएगा, जिससे कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग और नियंत्रित कर चलाया जाएगा। वहीं बरेली जंक्शन पर पुरानी वाशिंग लाइन की मरम्मत के चलते पांच जुलाई से तीन अगस्त तक ब्लाॅक की वजह से दिल्ली, मुंबई और इंदौर जाने और आने वाली छह ट्रेनें अलग-अलग तिथि में निरस्त रहेंगी और कई परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

    मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि मुरादाबाद-बरेली रेलखंड पर टैंपिंग कार्य की वजह से चार से 31 जुलाई तक 25 ट्रैफिक ब्लाक लिए जाएंगे। सिर्फ नौ, 18 और 28 जुलाई को ब्लाक नहीं रहेगा।

    इसकी वजह से 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस तीन, पांच, सात, 10, 12, 14, 16, 19, 21, 23 और 29 जुलाई को मुरादाबाद, चंदौसी, बरेली कैंट मार्ग से चलेगी और रामपुर स्टेशन पर नहीं आएगी। ट्रेन बरेली जंक्शन के स्थान पर बरेली कैंट में रुकेंगी।

    13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस तीन और 29 जुलाई को मुरादाबाद, चंदौसी, बरेली कैंट मार्ग से चलेगी। ट्रेन रामपुर, मिलक, क्लटरबकगंज पर नहीं रुकेंगी और बरेली जंक्शन के स्थान पर कैंट स्टेशन पर रुकेगी।

    13042 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस छह जुलाई को मुरादाबाद, चंदौसी, बरेली कैंट मार्ग से चलेगी और बरेली कैंट स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा।

    इसके अलावा 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस चार, छह, नौ, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 26, 28 एवं 30 जुलाई को मार्ग में 45 मिनट और 24 जुलाई को 90 मिनट, 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस को चार, आठ 11 एवं 15 जुलाई को 30 मिनट न‍ियंत्र‍ित कर चलाया जाएगा।

    वहीं 14603 नरपतगंज-अमृतसर एक्सप्रेस को 24 जुलाई को 90 मिनट, 55301 मुरादाबाद-लालकुआं पैसेंजर को 26 जुलाई को 30 मिनट, 15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस को 26 जुलाई को 30 मिनट, 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को 26 जुलाई को 90 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

    खबरें और भी

    यात्री ट्रेन की अपडेट स्थिति पूछताछ सेवा, एनटीईएस या रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें।संबंधित स्टेशनों, पूछताछ कार्यालयों और अन्य माध्यमों से यात्रियों को आवश्यक जानकारी एवं उद्घोषणाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

    वाशिंग लाइन के काम की वजह से छह ट्रेनें रहेंगी निरस्त

    जंक्शन के यार्ड में पुरानी वाशिंग लाइन 36 और 37 की मरम्मत के काम की वजह से पांच जुलाई से तीन अगस्त तक 30 दिन का ब्लाक लिया जाएगा। इस दौरान 54075 बरेली-दिल्ली और 54076 दिल्ली-बरेली पैसेंजर पांच जुलाई से तीन अगस्त तक निरस्त रहेगी।

    14314 बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 11, 18, 25 जुलाई और एक अगस्त, 14313 लोकमान्य तिलक-बरेली 13, 20, 27 जुलाई और तीन अगस्त को, 14320 बरेली-इंदौर आठ, 15, 22, 29 जुलाई और 14319 इंदौर-बरेली एक्सप्रेस नौ, 16, 23, 30 जुलाई को निरस्त रहेगी।

    बरेली-चंदौसी रेलखंड पर 11 जुलाई को ब्लाक

    बरेली-चंदौसी रेलखंड पर पुल संख्या तीन पर बेड ब्लाक बदलने और सेंट्रलाइज्ड बियरिंग्स लगाने का काम किया जाएगा। इसकी वजह से 11 जुलाई को सुबह 09:30 बजे से शाम 18:30 बजे तक नौ घंटे का ट्रैफिक कम पावर ब्लाक लिया जाएगा। इसकी वजह से 64178 मुरादाबाद-बरेली, 64177 बरेली-मुरादाबाद निरस्त रहेगी। इसके अलावा 54351 अलीगढ़-बरेली को मार्ग में 90 मिनट रोककर संचालित किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- बरेली स्काईवॉक हादसा: ₹11 करोड़ का प्रोजेक्ट बना शोपीस, युवक की मौत के बाद जागी स्मार्ट सिटी