Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली से नवी मुंबई के लिए उड़ी पहली फ्लाइट; केक काटकर यात्रियों ने मनाया जश्न, जानें नई टाइमिंग

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 12:47 PM (IST)

    बरेली एयरपोर्ट से नवी मुंबई के लिए सीधी उड़ान सेवा सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन नवी मुंबई से 138 यात्री बरेली आए, जबकि 173 यात्री बरेली से रवाना हुए ...और पढ़ें

    नवी मुंबई की फ्लाइट रवाना करने से पहले यात्रियों से केक कटवाते एयरपोर्ट अधिकारी

    नवी मुंबई की फ्लाइट रवाना करने से पहले यात्रियों से केक कटवाते एयरपोर्ट अधिकारी

    HighLights

    1. बरेली एयरपोर्ट पर नवी मुंबई से पहले दिन 138 यात्री आए और 173 गए

    जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली एयरपोर्ट से सोमवार से नवी मुंबई की फ्लाइट शुरू हो गई। पहले दिन नवी मुंबई से 138 यात्री आए। बरेली एयरपोर्ट पर कुछ यात्रियों से केक कटवाने के बाद नवी मुंबई के लिए फ्लाइट रवाना की गई। नवी मुंबई की फ्लाइट 173 यात्री रवाना हुए। डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) की ओर से जारी शेड्यूल 28 अक्टूबर तक लागू रहेगा। नए शेड्यूल के तहत नवी मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट के दिन में भी बदलाव हुआ है।

    बरेली एयरपोर्ट से अभी इंडिगो की फ्लाइट मुंबई जाती थी। मुंबई एयरपोर्ट पर अधिक दबाव की वजह से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बरेली की फ्लाइट के संचालन का निर्णय लिया गया। इसका शेड्यूल करीब तीन सप्ताह पहले आ गया था।

    इसके बाद नए शेड्यूल के तहत शनिवार के ही दिन बेंगलुरु के साथ नवी मुंबई की फ्लाइट चलने को भी थी, इससे बरेली एयरपोर्ट पर दबाव बढ़ जाता। ऐसे में बरेली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने डीजीसीए से संपर्क किया। इसके बाद रविवार को नवी मुंबई की फ्लाइट शनिवार को और शनिवार की बेंगलुरू की फ्लाइट रविवार को की गई।

    नया शेड्यूल सोमवार से लागू हुआ। नए शेड्यूल के तहत नवी मुंबई से बरेली एयरपोर्ट पर सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को फ्लाइट दोपहर 1:35 बजे आएगी और 2:20 बजे वापस जाएगी। इसके अलावा बेंगलुरू से बरेली एयरपोर्ट पर फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और रविवार को 2:10 बजे आएगी और बरेली से 2:45 बजे जाएगी।

    खबरें और भी

    एयरपोर्ट डायरेक्टर अवधेश अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को नवी मुंबई की फ्लाइट दोपहर 1:36 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंची। इसमें 138 यात्री आए। वहीं बरेली एयरपोर्ट से फ्लाइट दोपहर 2:32 बजे रवाना हुई। यहां से 173 यात्री रवाना किए गए। बरेली से फ्लाइट रवाना करने से पहले आयोजित कार्यक्रम में कुछ यात्रियों से केक भी कटवाया गया।


    यह भी पढ़ें- 30 मार्च से बदल जाएगा बरेली का हवाई सफर, जानें नवी मुंबई और बेंगलुरू फ्लाइट का नया टाइम