शर्मनाक! शादी से पहले महिला पर बनाया 'हलाला' का दबाव, दबंगों ने हाथ पकड़कर कमरे में खींचा
नवाबगंज में एक महिला पर दबंगों द्वारा हलाला करने का दबाव बनाया गया, उसे कमरे में खींचने का भी आरोप है। इस विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत में ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
सामाजिक बहिष्कार की दी धमकी, दर्ज कराई एफआईआर
संवाद सहयोगी, नवाबगंज (बरेली)। एक महिला पर उसके गांव के ही दबंगों ने हलाला करने के लिए दबाव बनाया। दबंगों में से एक उसका हाथ पकड़ कर अपने साथ हलाला करने के लिए कमरे में खींचने लगा। महिला के विरोध करने पर वह उसका सामाजिक बहिष्कार करने की धमकी दे रहे। जिससे परेशान महिला ने पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला का विवाह दो वर्ष पहले जनपद शाहजहांपुर के एक कस्बे में रहने वाले एक युवक के साथ हुआ था। विवाह के कुछ दिनों बाद ही उसका अपने पति से अलगाव हो गया और तब से वह अपने मायके में रह रही है। इस बीच उसने गांव के ही एक युवक से अपना विवाह तय किया है।
आरोप है कि गांव के कुछ दबंग उसके इस निर्णय का विरोध करते हुए उस पर विवाह से पहले हलाला करने का दबाव बना रहे हैं। आरोपियों में से एक ने हाथ पकड़कर उसे कमरे में खींचा और और अपने साथ हलाला के लिए मजबूर करने की कोशिश की। उसने इसका विरोध किया तो उसने सामाजिक बहिष्कार की धमकी दी। जिससे परेशान महिला ने थाना नवाबगंज में तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है।
हलाला विवाद पर बुलाई पंचायत में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
एक गांव में हलाला के विवाद को लेकर बुलाई गई पंचायत के दौरान दबंगों ने एक अधिवक्ता और उनके बीमार पिता के साथ खूब मारपीट की। जिसमें अधिवक्ता के पिता घायल हो गए। घटना की प्राथमिकी अधिवक्ता की ओर से दबंगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है।
खबरें और भी
गांव की एक महिला का अपने पति अलगाव हो गया है। अब वह अपनी मर्जी के अनुसार विवाह करना चाहती है। लेकिन गांव के कुछ दबंग उसपर विवाह से पूर्व ‘हलाला’ करने का दबाव बना रहे हैं। जिसके समाधान के लिए मंगलवार को गांव के एक घर में पंचायत रखी गई थी। पंचायत में पूर्व ग्राम प्रधान पति मोहम्मद अनीस और उनके बेटे एडवोकेट मोहम्मद अरशद भी मौजूद थे।
मोहम्मद अरशद का आरोप है कि पंचायत के दौरान मुन्ने, उसका बेटा इश्तयाक, इसरार, गोलिया और बबलू घर में घुस आए और उन्होंने उनसे और उनके बीमार पिता से मारपीट की। जिसमें उनके पिता घायल हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए। घटना की प्राथमिकी मोहम्मद अरशद की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है।