इंडस्ट्रियल हब बनेगा बरेली! 600 किसानों से जमीन खरीद रहा BDA, जानें कब से शुरू होगी प्लॉटों की नीलामी
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने जिले में औद्योगिक टाउनशिप के लिए 126 हेक्टेयर से अधिक भूमि की खरीद शुरू कर दी है। इस परियोजना से 600 किसानों को चार ग ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
बीडीए का दावा- तीन माह में ही भूमि आवंटन की शुरु होगी प्रकिया, तैयारी पूरी
जागरण संवाददाता, बरेली। जिले में औद्योगिक विकास को गति देने को प्रस्तावित इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए बुधवार से बरेली विकास प्राधिकरण ने भूमि खरीद शुरु करने का निर्णय लिया है। पहले दिन दस से अधिक किसानों से भूमि की रजिस्ट्री कराई जाएगी, जिन्हें तत्काल वर्तमान सर्किल दर का चार गुणा अधिक मुआवजा वितरित किया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार परियोजना की दो माह में पूरी भूमि खरीद पूरी कर तीसरे माह में भूमि का आवंटन प्रक्रिया भी शुरु कर दिया जाएगा। जिसको लेकर बीडीए की ओर से आमंत्रित डिमांड सर्वे में एक हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है।
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के उपाध्यक्ष डा. मनिकंडन ए. के अनुसार इंडस्ट्रियल टाउनशिप के विकास के लिए 126.30 हेक्टेयर भूमि खरीदी जानी है। इसके लिए भिटौरा नौगवां उर्फ फतेहगंज पश्चिमी, चिटौली, रहपुरा जागीर एवं रसूला चौधरी के 600 कृषकों ने सहमति दी है।
किसानों को वर्तमान सर्किल दर के आधार पर चार गुणा मूल्य प्रतिकर दी जायेगी। योजना के विकास से जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के अवसर वृहद हो इसके लिए बीडीए ने लघु सूक्ष्म एंव मध्यम उद्योग (एमएसएमई) विभाग के साथ अनुबंध किया गया है।
खबरें और भी
उपाध्यक्ष के अनुसार परियोजना में 750 वर्गमीटर, एक हजार वर्गमीटर, दो हजार वर्गमीटर, पांच हजार वर्गमीटर और दस हजार वर्गमीटर समेत अन्य श्रेणियों में भूखंड सृजित किए गए हैं। इसके लिए बीडीए की ओर से आमंत्रित डिमांड सर्वे में एक हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है।
दावा कि परियोजना के में लाजिस्ट्रिक वेयर हाउस, ट्रांसपोर्ट नगर का भी विकास किया जाएगा। उद्यमियों और बाहरी लोगों के लिए खानपान के लिए बड़े होटल व रेस्टोरेंट की भी सुविधा होगी।
साथ ही योजना में ही कर्मचारियों-श्रमिकों के रुकने के लिए हास्टल का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे उन्हें सस्ते दर पर रहने की व्यवस्था आसानी से औद्योगिक क्षेत्र में ही मिल सके।
तीन माह में भूखंडों की शुरू होगी नीलामी
योजना के लिए भूखंडों की खरीद दो माह में पूरी करने का दावा किया जा रहा है। बीडीए उपाध्यक्ष डा. मनिकंडन ए. ने बताया कि परियोजना में उद्यम बसाने को उत्सुक उद्यमियों को भूखंडों का आवंटन आगामी तीन माह में ही शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए बीडीए की ओर से सभी तरह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।