बरेली में फिर गरजा बुलडोजर: उपद्रव की 'साजिश वाली जगह' जमींदोज: बेग बारातघर पर का एक्शन
उपद्रव की साजिश के केंद्र 'बेग बारातघर' पर BDA का बुलडोजर चला। 1200 वर्गमीटर में बिना नक्शे के बने इस ...और पढ़ें

वाजिद बेग के बरातघर को ढहाता बुलडोजर
HighLights
मौलाना तौकीर की मौजूदगी में 19 सितंबर को इसी बरातघर में हुई थी बैठक, 26 सितंबर को शहर में फैला दी थी अशांति
सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक गरजे बीडीए के चार बुलडोजर, 50 प्रतिशत हिस्सा रह गया शेष, आज फिर होगी कार्रवाई
जागरण संवाददाता, बरेली। शहर में ‘आइ लव मुहम्मद’ के नाम पर 26 सितंबर को हुए उपद्रव की साजिश जिस बरातघर में रची गई थी मंगलवार को बीडीए ने फरीदापुर स्थित उस बेग बरातघर पर बुलडोजर चला दिया। 1200 वर्गमीटर में बने अवैध बरातघर को बीडीए ने छह अक्टूबर को सील किया था।

मंगलवार को फिर से सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक बीडीए ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को मिट्टी में मिला दिया। सकरी गली के बीच बने अवैध बरातघर पर सात घंटे से अधिक समय तक हुई कार्रवाई के बाद भी 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा शेष रह गया, जिस पर बुधवार को भी बुलडोजर चलाने की बात कही गई।

आइ लव मुहम्मद के नाम पर प्रदर्शन कर शहर को उपद्रव की आग में झोंकने की कोशिश करने वाले मौलाना तौकीर और उसके गुर्गों पर प्रशासन की सख्ती जारी है। अलग-अलग थानों में दस मुकदमों के साथ 92 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

उपद्रव में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से शामिल होने वाले आरोपितों के विरुद्ध विधिक के साथ आर्थिक रुप से भी चोट पहुंचाई जा रही है। मंगलवार को बीडीए ने पूर्व सपा पार्षद और मौलाना तौकीर के करीबी वाजिद बेग के 800 वर्गगज से अधिक क्षेत्रफल में बने अवैध बेग बरातघर पर भी बुलडोजर चलाकर मिट्टी में मिला दिया।

आरोप है कि यह वही बरातघर है जहां पर 19 सितंबर को मौलाना तौकीर ने अपने करीबियों और आइएमसी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शहर को उप्रदव की आग में झोंकने की पूरी साजिश रची थी।

इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने आरोपितों के विरुद्ध आरोपों की प्राथमिक पुष्टि होते ही उनकी संपत्तियों की जांच भी कराई। जिसमें बेग बरातघर बिना मानचित्र स्वीकृति के बना हुआ मिला। इस पर बीडीए ने छह अक्टूबर को सीलिंग की कार्रवाई की थी।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि अवैध निर्माण पर बीडीए की ओर से कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बताया कि यह वही बरातघर है जहां पर 26 सितंबर से पहले 19 सितंबर को मौलाना और उसके गुर्गाों ने यहीं बैठक की थी।

बीडीए उपाध्यक्ष डा .मनिकंडन ए. ने बताया कि शहर में अवैध निर्माण के विरुद्ध बीडीए की ओर से कार्रवाई की जा रही है, जिसके विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- बरेली उपद्रव कांड: 4 घंटे की रिमांड में नदीम खान ने खोल दी पूरी प्लानिंग, कई और नाम आए रडार पर
यह भी पढ़ें- उपद्रव के मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रजा की मुश्किलें बढ़ीं: तीन और मुकदमों में चार्जशीट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।