हवालात की हवा लगते ही सुधरी मति: बरेली में होमगार्ड को पीटने वाला छात्र हाथ जोड़कर बोला- साहब गलती हो गई
बरेली में एटीएम पर विवाद के बाद एक छात्र ने होमगार्ड से मारपीट की, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसी बीच, बिथरी चैनपुर में गलत दिशा में जाने से र ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित छात्र
HighLights
एटीएम से पैसे निकालने के दौरान हुए महिला से विवाद के वक्त होमगार्ड से की थी मारपीट
जागरण संवाददाता, बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड के साथ डीयू के बीकाम छात्र ने मारपीट की। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थाने की हवालात से छात्र लंगड़ाते हुए निकला और हाथ जोड़कर बोला कि गलती हो गई। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
होमगार्ड सीताराम के मुताबिक एमबी इंटर कालेज के पास रहने वाला शिवाय बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था। उसका स्कूटी खड़ी करने को लेकर किसी महिला से विवाद हो गया। जब उसने बीच बचाव किया तो वह भड़क गया।
इसके बाद वह एटीएम में पैसे निकालने गया लेकिन पैसे नहीं निकले तो उसने बाहर आते ही उनके साथ मारपीट की और शस्त्र छीनने की कोशिश की। उनकी सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपित बोला कि उसने गुस्से में आकर ऐसा किया। वह भविष्य मेंं इस तरह की गलती नहीं करेगा। आरोपित के पिता एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में मैनेजर हैं।
बाइक सवारों ने दो होमगार्डों के साथ की मारपीट
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में बड़ा बाईपास पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर नवदिया झादा के पास गलत दिशा में आने से रोकने पर बाइक सवार दो युवकों ने होमगार्डों के साथ मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
खबरें और भी
भुता के मुड़िया जगरूप निवासी होमगार्ड तुलसीराम ने बताया कि वह छह मई को साथी होमगार्ड पंकज के साथ नवदिया झादा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास ड्यूटी कर रहे थे। दोपहर साढ़े तीन बजे गलत दिशा में दो बाइक सवार आए।
जब उन्हें रोका तो दोनों झगड़ा करने लगे। दोनों ने उनके व पंकज के साथ बाल पकड़कर मारपीट की और वर्दी भी फाड़ दी। दोनों ने अपने नाम मोहल्ला हैंडल पुलिया फरीदपुर निवासी तौहीद और आमिर बताया।
यह भी पढ़ें- अब सिर्फ चंद घंटों में दिल्ली-नोएडा! बरेली एयरपोर्ट से जून में शुरू हो रही हैं नई उड़ानें, देखें पूरा रूट चार्ट