बरेली में कांवड़ मार्ग पर बिक रही थी नॉनवेज बिरयानी, बुलडोजर से ध्वस्त की गई दुकान
बहेड़ी में कांवड़ मार्ग पर संचालित मांसाहारी बिरयानी की दुकान को हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। दुकान सड़क पर अतिक्रमण ...और पढ़ें

बरेली के बहेड़ी में बिरयानी शाप का टिनशेड ध्वस्त करता बुलडोजर।
HighLights
बहेड़ी में कांवड़ मार्ग पर बिरयानी दुकान संचालित थी।
हिंदू संगठनों की आपत्ति पर प्रशासन ने कार्रवाई की।
अतिक्रमण के चलते बुलडोजर से दुकान ढहाई गई।
जागरण संवाददाता, बरेली। बहेड़ी में कांवड़ मार्ग पर मांसाहारी बिरयानी की दुकान संचालित की जा रही थी। हिंदू संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई तब प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हुए। दुकान का टिनशेड सड़क पर कब्जा कर डाला गया था, इसलिए शुक्रवार को बुलडोजर से ढहा दिया गया।
शनिवार को भी क्षेत्र में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी गश्त कर निगरानी करते रहे ताकि मांसाहार न बिके।बहेड़ी रोडवेज स्टैंड मार्ग पर सलमान सड़क किनारे टिनशेड में बिरयानी की दुकान संचालित करता था। इसी रूट से कांवड़िये भी जाते हैं। शुक्रवार को हिंदू संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई।
उनका कहना था कि कांवड़ मार्ग पर मांसाहार नहीं बिकना चाहिए, इसके बावजूद सलमान बिरयानी बेच रहा। इसकी जानकारी पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। इससे पहले सलमान दुकान बंद भाग गया था।
अधिकारियों के अनुसार, सड़क पर अतिक्रमण था, इसलिए उसका टिनशेड हटाया गया। आसपास की अन्य दुकानों के कब्जे भी हटाए जाएंगे। शनिवार को कांवड़ रूट पर नये सिरे से निगरानी शुरू की गई, ताकि मांसाहार की कोई दुकान न खुले।