बरेली एनकाउंटर: वांछित पशु तस्कर राशिद पैर में गोली लगने से गिरफ्तार, हथियार और स्कूटी बरामद
बरेली पुलिस ने वांछित गोवंशीय पशु तस्कर राशिद को मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, बरेली। पुलिस ने वांछित गोवंशीय पशु तस्कर को मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अवैध असलाह व कारतूस, स्कूटी, मोबाइल फोन, पशु वध के उपकरण बरामद हुए हैं।
23 अगस्त को नकटिया नदी के पुल के पास हाईवे किनारे झाड़ियो में एक प्लास्टिक के कट्टे में गौवंशीय अवशेष पड़े मिले थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर 30 अगस्त को दो तस्करों पैकर इल्मास वारसी और नन्हे बाबू उर्फ अतीक खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
बुधवार देर रात पुलिस ने मुकदमे में वांछित तस्कर कठपुला पुल के पास आया तो पुलिस के पीछा करने पर गड्ढे एवं फिसलन के कारण उसकी स्कूटी कठपुला पुल के पास गिर गई।
उसने स्वयं को पुलिस से घिरा देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर फायरिंग की जो उसके दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम छोटा उर्फ राशिद निवासी ग्राम मीरपुर वाहनपु, थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत बताया, वह हाल में फरीदापुर चौधरी, इज्जतनगर में रह रहा है।
यह भी पढ़ें- बरेली-सितारगंज हाईवे और रिंग रोड होंगे हाईटेक: आवारा पशुओं को रोकने बनेगी दीवार, ATMS कैमरों से निगरानी
