Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली के नामी होटलों में चल रहा था देह व्यापार का खेल, घंटों के हिसाब से बुक होती थीं लड़कियां, 4 बड़े नाम आए सामने

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 04:44 PM (IST)

    बरेली में देह व्यापार का बड़ा रैकेट सामने आया है, जिसमें कई नामी होटल शामिल हैं। वाराणसी की एक नाबालिग लड़की के होटल से भागने के बाद इसका खुलासा हुआ। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    HighLights

    1. बिना जांच के होटलों में युवतियों को घंटों के हिसाब से प्रवेश देकर कराया जा रहा धंधा

    2. सेटेलाइट के पास के तीन होटल और एक राजीव राणा के होटल के नाम आए सामने

    जागरण संवाददाता, बरेली। देह व्यापार के धंधे में शहर के कई होटल भी शामिल हैं। होटल वाले बिना आइडी जांचे ही धंधे में शामिल युवक और युवतियों को प्रवेश दे रहे हैं। वाराणसी की किशोरी के एक होटल से भागने के बाद इसका राजफाश हुआ। बारादरी थाना पुलिस ने सेटेलाइट के आसपास के तीन होटलों समेत चार होटलों के नाम खोले हैं।

    इनमें एक पीलीभीत बाइपास गोलीकांड के मुख्य आरोपित राजीव राणा का होटल भी है। पुलिस ने इन होटलों के मालिकाें और मैनेजरों पर कार्रवाई करेगी। यही वजह है कि पुलिस ने देह व्यापार में शामिल फरार तीन आरोपितों के साथ होटल मालिकों और मैनेजरों का नाम भी शामिल किया है।

    बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उनका गैंग बना हुआ है। सभी होटलों और रेस्टोरेंट में घंटे के हिसाब से युवतियों को शारीरिक शोषण के लिए पैसा देकर उपलब्ध कराते हैं। इनकी मुखिया बबली है जो ग्राहकों से बात कर सौदा तय करती है। लड़की को स्कूटी से ले जाने और लाने का काम विनोद, खलील खान, जसलीन और दुर्गालावती का होता है।

    यह सभी लड़की की निगरानी करते हैं ताकि वह भाग न जाए। इन्होंने वाराणसी की किशोरी को रिया नाम की महिला से खरीदकर देह व्यापार में धकेल दिया था। वहीं बारादरी थाना पुलिस जांच में आया कि वाराणसी के थाना चौबे में किशोरी के पिता ने गायब होने की प्राथमिकी आठ जनवरी को दर्ज कराई थी। पुलिस ने संबंधित थाने की पुलिस और किशोरी के स्वजन को सूचना दे दी है।

    खबरें और भी

    देह व्यापार में प्राप्त धन में होटल वालों का भी रहता हिस्सा

    पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने अब तक इज्जतनगर में मामा-भांजा रेस्टोरेंट, पीलीभीत बाइपास पर ग्रीन एप्पल होटल, सेटेलाइट के पास लिटिल क्राउन होटल और मूडी मून होटल में किशोरी को ग्राहकों के पास भेजा था। ग्रीन एप्पल होटल पीलीभीत बाइपास के मुख्य आरोपित राजीव राणा का है जो किराये पर चल रहा है।

    देह व्यापार में प्राप्त धन का हिस्सा होटल वालों का भी बंधा है, इसलिए कोई विरोध नहीं करता था। सभी किशोरी को शुक्रवार रात होटल क्राउन में लेकर गए थे, वहीं से किशोरी मौका पाकर भाग गई थी। सेटेलाइट के आसपास लंबे समय से इस तरह का धंधा चल रहा है। पहले भी एक होटल में युवती को पकड़ा गया था।

    जन सेवा केंद्र संचालक विनय ने बनाया था फर्जी आधार कार्ड

    वाराणसी की किशोरी का फर्जी आधार कार्ड सुरेश शर्मा नगर के पास संचालित जन सेवा केंद्र पर बनाया था। विनय कुमार ने किशोरी की आधार कार्ड में जन्मतिथि 2011 की जगह 2007 कर दी थी ताकि वह बालिग हो जाए। पुलिस ने आरोपित बबली के कमरे से किशोरी का फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किया है। इसके अलावा देह व्यापार में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।


    यह भी पढ़ें- बरेली की बड़ी आवासीय योजना: ₹2800 करोड़ से सजेगा 'महादेवपुरम', 4000 लोग कतार में; जानें खूबियां