Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली पावर क्राइसिस: भीषण गर्मी के बीच बवाल की आशंका! जेई और लाइनमैन ने अकेले फील्ड में जाने से खड़े किए हाथ

    Updated: Sat, 23 May 2026 03:34 PM (IST)

    बरेली में भीषण गर्मी के कारण बिजली संकट गहरा गया है, जिससे उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है और वे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थिति यह है कि बिजली विभाग ...और पढ़ें

    सड़क जाम किए क्षेत्र के लोग

    सड़क जाम किए क्षेत्र के लोग

    HighLights

    1. शहर में गहराया बिजली संकट, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश

    जागरण संवाददाता, बरेली। भीषण गर्मी में बिजली संकट गहराने से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार रात में शास्त्रीनगर में उपभोक्ताओं ने जहां एबीसी केबल सही करने गई विभाग की टीम को घेर लिया, वहीं शुक्रवार को शांति विहार के उपभोक्ताओं ने घंटों बिजली की समस्या झेलने के बाद जाम लगाकर प्रदर्शन किया। शिकायतों की संख्या और जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। हालत यह हो गई है कि जेई और लाइनमैन साइट पर अकेले जाने से कतराने लगे हैं।

    किला उपकेंद्र से जुड़े शास्त्री नगर में बुधवार को रातभर बिजली नहीं आई। गुरुवार दोपहर में जेई और लाइनमैन की टीम पहुंची और जले एबीसी केबल बदलवाकर आपूर्ति सुचारू कराई थी कि शाम को फिर केबलें जलने लगीं। आक्रोशित उपभोक्ता मौके पर एकत्रित हो गए और विभाग के अधिकारियों को फोन करना शुरू कर दिया।

    दो घंटे बाद टीम मौके पर पहुंची तो एक तरफ का तार सही करने लगी और दूसरी तरफ की आपूर्ति रात में सुचारू न हो पाने की बात कहने लगे। इस उपभोक्ताओं ने उनको घेर लिया और कहने लगे कि जब तक दोनों तरफ की लाइन चालू नहीं हो जाती, उन्हें जाने नहीं देंगे। लाइनमैन ने उपकेंद्र पर फोन कर केबल मंगाया तो आधी रात में आपूर्ति सुचारू हो सकी।

    सुभाषनगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं की शिकायत थी कि चार दिन से ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। नेकपुर मुहल्ले में गुरुवार रात से बिजली नहीं आ रही थी। दोपहर में आपूर्ति सुचारू हुई तो तीन घंटे बाद फिर बिजली गुल हो गई। सुभाष नगर क्षेत्र के शांति विहार में ट्रांसफार्मर खराब होने से घंटों बिजली गुल रहने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    खबरें और भी

    उनका कहना था कि कल रात से बिजली ठप थी, भीषण गर्मी में लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। प्रदर्शन के बाद विभाग की टीम पहुंची और ट्रांसफार्मर बदलवाने का काम शुरू कराया गया। विश्वनाथपुरम, अनुपमनगर, पटेल विहार में भी बिजली की समस्या बनी रही। इधर, राजेंद्र नगर में चंद्रपुरी, जनकपुरी, ब्लाक ए, एकता नगर के उपभोक्ता भी बिजली की शिकायतें करते रहे।

    दिन में चटख धूप निकलने से लू चल रही है। संजय नगर में भी रात में एबीसी केबलें जलने से आपूर्ति ठप रही। राजीव कुमार, नंद किशोर, संजय कुमार, रामसेवक, रामचंद्र आदि उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा किया। मुख्य अभियंता से समस्या दूर कराने की मांग उठाई। स्वाले नगर में भी बिजली की समस्या होने पर लोगों में आक्रोश रहा।

    इस संबंध में अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शांति विहार में ट्रांसफार्मर बदलवाने का काम पहले ही शुरू कर दिया गया था, लेकिन रूट डायवर्जन होने के कारण विलंब हुआ था, ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति सुचारू करा दी गई है। गर्मी में फाल्ट बढ़ गए हैं, जहां से भी शिकायतें मिल रही हैं, टीम मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- ₹4000 की नौकरी के लिए अमीर महिलाएं भी रातों-रात बन गईं 'गरीब', बरेली में खुला ऐसा फर्जीवाड़ा कि उड़ गए होश