Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली: जंतर-मंतर आंदोलन से बर्खास्त डाॅ. मोहित के समर्थन में उतरी CJP, BJP-सपा एंगल से गर्माया मामला

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 07:01 PM (GMT+05:30)

    डाॅ. मोहित भारद्वाज की जंतर-मंतर आंदोलन में भागीदारी के कारण बर्खास्तगी का मामला गरमा गया है, जिसे सीजेपी ने कानूनी सहायता का आश्वासन देकर समर्थन दिया ...और पढ़ें

    सीजेपी के प्रवक्ता की ओर से किया गया ट्विट और डॉ. मोहित

    सीजेपी के प्रवक्ता की ओर से किया गया ट्विट और डॉ. मोहित

    HighLights

    1. प्रबंध समिति ने की थी कार्रवाई, शिक्षक ने जंतर-मंतर पर जाने का बताया कारण

    जागरण संवाददाता, बरेली। बहेड़ी स्थित गन्ना उत्पादक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर (काॅमर्स) डाॅ. मोहित भारद्वाज की बर्खास्तगी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया था कि छात्रों के हक में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित आंदोलन में भाग लेने के कारण उन्हें दुर्भावनापूर्ण तरीके से सेवा से निष्कासित कर दिया गया है।

    इस मामले में बुधवार को काॅकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर ट्वीट कर डाॅ. मोहित को हरसंभव विधिक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

    डाॅ. भारद्वाज का कहना है कि वे छात्रों की समस्याओं, प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार और शिक्षा से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को उठाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन का हिस्सा बने थे।

    आरोप लगाया कि उनके खिलाफ यह प्रतिशोधात्मक कार्रवाई पूरी तरह से राजनीतिक और वैचारिक दुर्भावना से प्रेरित है। वह समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष हैं, जबकि महाविद्यालय का संचालन गन्ना समिति के माध्यम से होता है, जिसके अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं।

    पक्ष रखने का भी नहीं दिया अवसर

    डाॅ. मोहित ने आरोप लगाया कि प्रबंधन ने उन्हें बर्खास्त करने से पहले न तो कोई कारण बताओ नोटिस दिया, न ही कोई विभागीय जांच की और न ही उन्हें अपना पक्ष रखने का कोई अवसर दिया गया। अपनी सेवाएं अचानक समाप्त किए जाने के बाद उन्होंने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। फिलहाल यह मामला शिक्षण जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पड़ा भारी; बिना जांच-नोटिस के बर्खास्त हुए असिस्टेंट प्रोफेसर, कॉलेज प्रबंधन पर उठे सवाल

    खबरें और भी