Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली में जमीन-मकान खरीदना होगा 15% तक महंगा, 10 अगस्त के बाद लागू होंगे नए सर्किल रेट

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 06:17 PM (IST)

    बरेली में 10 अगस्त के बाद संपत्ति खरीदना महंगा होने वाला है, जहां सर्किल रेट में करीब 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। निबंधन विभाग ने नई दरों का मसौदा तैय ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    HighLights

    1. 10 अगस्त के बाद से होंगे लागू, पहले लोगों से मांगी जाएंगी आपत्तियां

    जागरण संवाददाता, बरेली। अगले माह से जिले में संपत्ति की खरीद महंगी हो जाएंगी। करीब 15 प्रतिशत तक सर्किल रेट में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए अधिकारियों ने नई दरों पर लगभग सहमति बना ली है। जल्द नए रेट प्रकाशित किए जाएंगे। फिर जनता से आपत्तियां मांगकर उनके निस्तारण के साथ ही नए सर्किल रेट लागू कर दिए जाएंगे।

    निबंधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में बाजार भाव, रजिस्ट्री की संख्या और विकास कार्यों के आधार पर नए सर्किल रेट तय किए हैं। जिन नए आवासीय क्षेत्रों और कालोनियों में पिछले एक वर्ष के दौरान सबसे अधिक रजिस्ट्रियां हुई हैं, वहां सर्किल रेट में अधिक वृद्धि की संभावना है। इससे इन इलाकों में जमीन और मकानों की रजिस्ट्री कराने वालों को अधिक स्टांप शुल्क देना पड़ेगा।

    बताया जा रहा है कि इस बार नए मानकों के अनुसार मूल्यांकन किया जाना था, लेकिन वह प्रक्रिया व्यवहारिक नहीं होने के कारण अधिकारियों ने शासन से अनुमति के बाद पुरानी प्रक्रिया के तहत ही दरें संशोधित की हैं। इसी कार्य के चलते इस बार सर्किल रेट तय करने की प्रक्रिया में देरी हुई।

    विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों के बाजार मूल्य का सर्वे कराने के बाद नई दरों का मसौदा तैयार किया है, जिस पर लगभग सहमति बन चुकी है। नए सर्किल रेट प्रकाशित होने के बाद आम नागरिक, बिल्डर और अन्य संबंधित पक्ष निर्धारित अवधि में अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। आपत्तियों और सुझाव के लिए करीब 10 दिन का समय दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    अधिकारियों द्वारा सभी आपत्तियों का परीक्षण करने के बाद अंतिम सर्किल रेट अधिसूचित किए जाएंगे। विभाग का मानना है कि नई दरें लागू होने से सरकारी राजस्व में वृद्धि होगी, वहीं संपत्ति खरीदने वालों को पहले की तुलना में अधिक खर्च उठाना पड़ सकता है।

    बुधवार को एआइजी स्टांप पूनम सिंह ने सर्किल रेट के संबंध में सभी सब रजिस्ट्रार के साथ बैठक की। प्रस्तावित सर्किल रेट की अंतिम रूपरेखा तैयार की गई।

    यह भी पढ़ें- UP Roadways: शुक्रवार रात से बदल जाएगा बरेली का रोडवेज बस रूट, जानें दिल्ली-लखनऊ और बदायूं जाने का नया रास्ता