Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आईजीआरएस में बरेली रेंज के साथ 85 थानों को मिला पहला स्थान, जिले के 28 थाने फस्ट

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 08:15 PM (IST)

    जुलाई की आईजीआरएस रैंकिंग में बरेली रेंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसमें बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत के कुल 85 थानों को भी पहला स्थान मिल ...और पढ़ें

    आईजीआरएस में बरेली रेंज के साथ 85 थानों को मिला पहला स्थान।

    आईजीआरएस में बरेली रेंज के साथ 85 थानों को मिला पहला स्थान।

    HighLights

    1. बरेली रेंज ने जुलाई आईजीआरएस रैंकिंग में प्रथम स्थान पाया।

    2. रेंज के 85 थानों को भी संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला।

    3. गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आईजीआरएस कर्मियों को मिलेगा पुरस्कार।

    जागरण संवाददाता, बरेली। जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) में जुलाई की रैंकिंग में बरेली रेंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रेंज के चारों जिलों बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत के साथ 85 थानों को भी संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला। इनमें बरेली जिले के 28 थानों ने भी पहला स्थान प्राप्त किया, सिर्फ एक थाना पीछे रहा।

    डीआईजी अजय कुमार साहनी के निर्देशन में प्राप्त जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया गया।जुलाई की रैंकिंग में बरेली के अलीगंज, महिला थाना, सुभाषनगर, फतेहगंज पश्चिमी, किला, शेरगढ़, सीबीगंज, बिशारतगंज, शाही, बारादरी, इज्जतनगर, देवरनियां, क्योलड़िया, भुता, हाफिजगंज, भोजीपुरा, बहेड़ी, मीरगंज, नवाबगंज, आंवला, भमोरा, शीशगढ़, प्रेमनगर, कोतवाली, सिरौली, बिथरी चैनपुर, फरीदपुर और कैंट थाने पहले स्थान पर रहे।

    वहीं, बदायूं के 20 थाने कुवरगांव, महिला थाना, बिनावर, जरीफनगर, अलापुर, सहसवान, फैजगंज बेहटा, इस्लामनगर, वजीरगंज, दातागंज, मुजरिया, बिसौली, उझानी, उसावां, कादरचौक, उघैती, मूसाझाग, हजरतपुर, कोतवाली, सिविल लाइंस, पीलीभीत के 16 थाने महिला थाना, माधौटांडा, बरखेड़ा, करेली, कोतवाली को पुरस्कार मिला।

    हजारा, जहानाबाद, सेहरामऊ उत्तरी, दियोरिया कलां, घुंघचाई, न्यूरिया, पूरनपुर, गजरौला, सुनगढी, अमरिया, बिलसंडा और शाहजहांपुर के 21 थाने महिला थाना, रामचंद्रमिशन, खुटार, सिंधौली, कोतवाली, परौर, बंडा, जलालाबाद, कलान, अल्हागंज, सेहरामऊ दक्षिणी, रोजा, मदनापुर, निगोही, मिर्जापुर, सदर बाजार, गढ़िया रंगीन, जैतीपुर, तिलहर, कटरा, खुदागंज ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

    खबरें और भी

    जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर परिक्षेत्र कार्यालय में कार्यरत आईजीआरएस कर्मी उप निरीक्षक शालू, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार व आरक्षी सलिल सक्सेना को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। जिन थानों की प्रगति खराब रही, उनकी समीक्षा की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- कांवड़ियों के लिए हरदोई डिपो ने शुरू की नई बस सेवा, गोला गोकर्णनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा