Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ियों के लिए हरदोई डिपो ने शुरू की नई बस सेवा, गोला गोकर्णनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 07:29 PM (IST)

    परिवहन निगम के हरदोई डिपो ने सावन माह में कांवड़ियों और आम यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई बस सेवा शुरू की है। यह बस हरदोई से पाली, फर्रुखाबाद होते ह ...और पढ़ें

    कांवड़ियों के लिए हरदोई डिपो ने शुरू की नई बस सेवा।

    कांवड़ियों के लिए हरदोई डिपो ने शुरू की नई बस सेवा।

    HighLights

    1. हरदोई डिपो ने सावन में नई बस सेवा शुरू की।

    2. कांवड़ियों को गोला गोकर्णनाथ जाने में सुविधा मिलेगी।

    3. पांचाल घाट से गंगाजल ले जाने वाले श्रद्धालुओं को लाभ।

    जागरण संवाददाता, हरदोई। सावन माह में कांवड़ियों और आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम के हरदोई डिपो ने हरदोई-पाली-फर्रुखाबाद-गोला-हरदोई मार्ग पर नई बस सेवा शुरू की है। खास बात यह है कि पांचाल घाट से गंगाजल लेकर गोला गोकर्णनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधी परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

    डिपो प्रभारी वैभव रघुवंशी ने बताया कि नई बस सेवा के संचालन से सावन के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आवागमन सुगम होगा। बस प्रतिदिन शाम 7:30 बजे हरदोई से रवाना होकर पाली, फर्रुखाबाद, शाहाबाद और मोहम्मदी होते हुए अगले दिन दोपहर तीन बजे गोला पहुंचेगी।

    इसके बाद वापसी में बस दोपहर 3:30 बजे गोला से चलकर जेबीगंज और पिहानी के रास्ते शाम सात बजे हरदोई पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से गंगाजल लेकर गोला गोकर्णनाथ जलाभिषेक के लिए जाते हैं।

    नई बस सेवा शुरू होने से कांवड़ियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी, साथ ही क्षेत्र के आम यात्रियों को भी बेहतर परिवहन विकल्प उपलब्ध होगा। बताया कि जनता और जनप्रतिनिधियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद शुरू की गई है। यह बस प्रतिदिन 342 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सहारनपुर की आवासीय योजना में आवेदन से रह गए हैं तो तैयार रहें...अब मिलेगा फेज-2 में प्लाट खरीदने का मौका