Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली एयरपोर्ट की राह होगी आसान: सेटेलाइट फ्लाइओवर और 8-लेन सर्विस रोड के लिए शासन ने खोला खजाना

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 08:07 AM (IST)

    बरेली के सेटेलाइट फ्लाइओवर और सर्विस रोड की मरम्मत के लिए 99.44 लाख रुपये की परियोजना स्वीकृत हुई है। लोक निर्माण विभाग को 9.94 लाख रुपये आवंटित किए ग ...और पढ़ें

    क्षतिग्रस्त सेटेलाइट फ्लाइओवर। जागरण

    क्षतिग्रस्त सेटेलाइट फ्लाइओवर। जागरण

    HighLights

    1. फ्लाइओवर और सर्विस रोड नवीनीकरण कराने को 9.94 लाख आवंटित

    2. छह साल पहले 26 करोड़ की लागत से बना 596 मीटर का फ्लाइओवर

    जागरण संवाददाता, बरेली। शासन से सेटेलाइट फ्लाइओवर और सर्विस रोड का नवीनीकरण कराने के लिए 99.44 लाख रुपये की परियोजना स्वीकृत की गई है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को कार्य आरंभ कराने के लिए 9.94 लाख रुपये का आवंटन कर दिया गया है। इसके अलावा बल्लिया-शीशगढ़ मार्ग से बिहारीपुर अकीलाबाद होते हुए बसुधरन मार्ग के लिए 5.74 लाख रुपये, पीलीभीत बाइपास से डोहरा लालपुर-सिंधाई-गुरवान होते हुए केसरपुर मार्ग के लिए 9.59 लाख रुपये जारी किए गए हैं।

    सेटेलाइट फ्लाइओवर बन जाने से शहर के लोगों का शाहजहांपुर, लखनऊ की तरफ आवागमन आसान हो गया है। 26 करोड़ रुपये की लागत से 596 मीटर का फ्लाइओवर छह साल पहले बनवाया गया था। सुबह से रात तक वाहनों का आवागमन बना रहता है, जिससे फ्लाइओवर से लेकर सर्विस रोड तक क्षतिग्रस्त हो चुका है।

    लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से फ्लाइओवर और सर्विस रोड की मरम्मत के लिए भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी देकर बजट का भी आवंटन कर दिया है। इसी मार्ग से जुड़े सेटेलाइट-पीलीभीत बाइपास रोड से एयरपोर्ट तक आवागमन होता है। वीवीआइपी के अलावा विदेशी पर्यटक भी आते रहते हैं।

    इस रोड को आठ लेन में परिवर्तित कराने की प्रक्रिया चल रही है। यहां वी शेप में पीलीभीत बाइपास रोड पर फ्लाइओवर बनवाने की भी प्रक्रिया चल रही है। अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने बताया कि फ्लाइओवर और सर्विस रोड नवीनीकरण की स्वीकृति के साथ बजट का आवंटन मिला है, जल्द ही टेंडर कराकर मरम्मत शुरू कराया जाएगा।

    खबरें और भी

    इधर, लोनिवि प्रांतीय खंड को बल्लिया शीशगढ़ मार्ग से बिहारीपुर अकीलाबाद होते हुए बसुधरन मार्ग के लिए 5.74 लाख रुपये का आवंटन किया गया है। पीलीभीत बाइपास से डोहरा लालपुर सिंधाई गुरवान होते हुए केसरपुर तक सड़क के लिए 9.59 लाख रुपये जारी किया गया है। लोनिवि निर्माण खंड में आंवला-बिसौली मार्ग के लिए 24.68 लाख रुपये का आवंटन किया गया है।

    बदायूं-दातागंज-पुवायां मार्ग के लिए मिले 7.76 करोड़

    मंडल के बदायूं जिले में शाहजहांपुर के पुवायां-तिलहर, दातागंज, बदायूं राज्य मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 81.16 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत हुई है। अब 7.76 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। शासन स्तर से बजट जारी करते हुए टेंडर कराकर हाईवे का डबल लेन चौड़ीकरण कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

    इसके अलावा दातागंज-उसहैत मार्ग के लिए 46.98 लाख रुपये, उझानी-पटपरागंज भूड़ा भदरौल कूड़ा शाहपुर ककोड़ा मार्ग के लिए 37.39 लाख रुपये, उसहैत कादरचौक गढ़िया हरदुआपट्टी टिकरी ततापुर मार्ग के लिए 15.66 लाख रुपये, उझानी खिरिया वाकपुर ककोड़ा कादरचौक मार्ग के लिए 44.44 लाख रुपये, बिल्सी वजीरगंज मार्ग के लिए 10.52 लाख रुपये आवंटित किया गया है।


    यह भी पढ़ें- धुएं से लाल होती रसोइयों की आंखें: बरेली के 3000 स्‍कूलों सिलेंडर खत्म, अब चूल्हे पर निर्भर हजारों बच्चों का खाना