Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police Power Couple: बरेली की SP अंशिका वर्मा और संभल के SP केके बिश्नोई लेंगे सात फेरे, जानें कब और कहाँ है शादी?

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 01:59 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश पुलिस के दो तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी, अंशिका वर्मा (एसपी दक्षिणी, बरेली) और कृष्ण कुमार बिश्नोई (एसपी, संभल), जल्द ही शादी के बंधन में ब ...और पढ़ें

    अंशि‍ का वर्मा और केके ब‍िश्‍नोई

    अंशि‍ का वर्मा और केके ब‍िश्‍नोई

    HighLights

    1. आइपीएस अफसर अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार बिश्नोई की 29 मार्च को होगी शादी

    जागरण संवाददाता, बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में इन दिनों शादी की शहनाइयां गूंजने की तैयारी है। यूपी कैडर के दो तेज-तर्रार आइपीएस अफसर अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई, जल्द ही वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर उनकी शादी का कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रयागराज से लेकर राजस्थान के बाड़मेर तक चर्चा तेज कर दी है।

    राजस्थान के प्रतिष्ठित बिश्नोई परिवार का नाता अब संगम नगरी प्रयागराज से जुड़ने जा रहा है। शादी का मुख्य कार्यक्रम बाड़मेर में होगा, जहां 29 मार्च को केके बिश्नोई बरात लेकर निकलेंगे। 30 मार्च को विदाई की रस्में अदा की जाएगी। ये कार्यक्रम एक आलीशान रिजार्ट में होगा।

    कौन हैं ये 'पावर कपल'

    आइपीएस केके बिश्नोई 2018 बैच के अधिकारी और वर्तमान में संभल के एसपी हैं। संभल के मस्जिद प्रकरण के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के बाद वे चर्चा में आए और उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विश्वसनीय अधिकारियों में गिना जाता है।

    वहीं, आइपीएस अंशिका वर्मा 2021 बैच की अधिकारी और वर्तमान में बरेली की एसपी (दक्षिणी) के पद पर तैनात हैं। प्रयागराज की रहने वाली अंशिका ने बिना किसी कोचिंग के, सेल्फ स्टडी के दम पर यूपीएससी क्रैक किया था। उन्हें महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम के खिलाफ उनकी सख्त कार्यशैली के लिए जाना जाता है।

    खबरें और भी

    विवाह होगा एक अनोखा संगम

    यह विवाह न केवल दो दिलों का मिलन है, बल्कि दो राज्यों की संस्कृतियों का संगम भी है। जहां केके बिश्नोई राजस्थान के पारंपरिक बिश्नोई समाज से आते हैं, वहीं अंशिका वर्मा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की 'इंजीनियर टर्न आइपीएस' अधिकारी हैं। खाकी वर्दी के अनुशासन के बीच इस प्रेम कहानी के मुकाम तक पहुंचने की खबर ने पुलिस महकमे और इंटरनेट मीडिया यूजर्स, दोनों को उत्साहित कर दिया है।


    यह भी पढ़ें- Gorakhpur-Shamali Expressway: बरेली के इन 68 गांवों से गुजरेगा नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे, देखें पूरी लिस्ट