Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली में एसएसपी का बड़ा एक्शन: रील बनाने वाले से लेकर रिश्वत लेने वाले 3 दारोगाओं पर गिरी गाज

    Updated: Mon, 25 May 2026 06:01 PM (IST)

    बरेली एसएसपी ने रिश्वत लेने, महिला अपराध में लापरवाही और सोशल मीडिया पॉलिसी उल्लंघन के आरोप में तीन दरोगाओं पर कड़ी कार्रवाई की है। दो दरोगा निलंबित क ...और पढ़ें

    एसएसपी अनुराग आर्य

    एसएसपी अनुराग आर्य

    जागरण संवाददाता, बरेली। पुलिस की छवि धूमिल करने वाले तीन दारोगाओं पर एसएसपी का चाबुक चला है। रिश्वत लेकर आरोपित को छोड़ने और महिला अपराध में गंभीरता न दिखाने वाले दो दारोगाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं, रीलबाज एक दारोगा को लाइन हाजिर किया गया है। तीनों के विरुद्ध प्रारंभिक जांच भी बैठाई गई है।

    पहला मामला इंटरनेट मीडिया पालिसी-2023 के उल्लंघन का सामने आया है। 24 मई को इंस्टाग्राम आइडी एसआइ शुभम ठाकुर से आपत्तिजनक पोस्ट की है। जब मामले की जांच कराई गई तो पता चला कि वह आइडी फरीदपुर में तैनात उप निरीक्षक शुभम सोम की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस हाजिर कर दिया है।

    दूसरा मामला प्रेमनगर में तैनात उप निरीक्षक शुभम चौधरी का है आरोप है कि शुभम ने भमोरा क्षेत्र निवासी राहुल शंखधार को 22 मई को पकड़कर उन्हें अवैध रूप से हिरासत में रखकर मारपीट की। बाद में 50 हजार रुपये लेकर सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर छोड़ा गया। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से दारोगा को निलंबित कर दिया है।

    इसी तरह से तीसरा मामला महिला से संबंधित शिकायत में लापरवाही का है। रिठौरा चौकी क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान एक महिला का मोबाइल तोड़ने, छेड़खानी और पीछा करने की शिकायत की गई थी। मामले की जांच दारोगा चंद्रपाल सिंह को सौंपी गई।

    खबरें और भी

    आरोप है कि उन्होंने मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की और आवश्यक कार्रवाई में लापरवाही बरती, जिससे महिला को मजबूरी में अधिकारियों के पास जाना पड़ा। एसएसपी ने चंद्रपाल को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही तीनों आरोपित दारोगाओं के विरुद्ध प्रारंभिक जांच भी बैठाई है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- बरेली में UPSC छात्र की खुदकुशी: मरने से पहले बनाए 2 वीडियो, प्रेमिका और दोस्तों पर लगाए ये गंभीर आरोप