Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली से नोएडा की दूरी हुई खत्म! सांसद ने पहली महिला यात्री से कटवाया केक, मिला पहला बोर्डिंग पास

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 11:44 AM (IST)

    बरेली और नोएडा (जेवर एयरपोर्ट) के बीच बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा शुरू हो गई है। सांसद छत्रपाल गंगवार ने पहली महिला यात्री को बोर्डिंग पास देकर इसका शुभार ...और पढ़ें

    मह‍िला यात्री के साथ केक काटते सांसद छत्रपाल गंगवार

    मह‍िला यात्री के साथ केक काटते सांसद छत्रपाल गंगवार

    जागरण संवाददाता, बरेली। उत्तर प्रदेश के उड्डयन मानचित्र पर एक और नया अध्याय जुड़ गया है। बरेली और नोएडा (जेवर एयरपोर्ट) के बीच आखिरकार बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा की शुरुआत हो गई है। इस ऐतिहासिक अवसर पर बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

    WhatsApp Image 2026-07-01 at 10.05.13 AM

    उन्होंने इस नई विमान सेवा की पहली महिला यात्री को पहला बोर्डिंग पास सौंपकर इस यात्रा का शुभारंभ किया। इस उद्घाटन समारोह को बेहद खास और यादगार बनाया गया। सांसद छत्रपाल गंगवार ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर पहली महिला यात्री से केक कटवाया।

    WhatsApp Image 2026-07-01 at 10.17.13 AM

    पहला बोर्डिंग पास पाकर रोमांचित नजर आईं महिला यात्री ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, बरेली से नोएडा के बीच हवाई सेवा शुरू होने से दोनों शहरों की दूरी सिमट जाएगी और समय की बचत होगी। उन्होंने यह भी साझा किया कि यह न सिर्फ इस रूट की पहली उड़ान है, बल्कि उनके जीवन का भी यह पहला हवाई यात्रा का अनुभव है।

    WhatsApp Image 2026-07-01 at 10.15.58 AM

    इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने के लिए बरेली एयरपोर्ट के डायरेक्टर अवधेश अग्रवाल सहित एयरपोर्ट का पूरा स्टाफ और विमानन कंपनी के आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

    WhatsApp Image 2026-07-01 at 10.17.13 AM (1)

    इस हवाई सेवा के शुरू होने से बरेली और आस-पास के क्षेत्रों के व्यापारियों, छात्रों और जरूरतमंद लोगों को एक बेहतरीन, सुगम और समय बचाने वाला सफर का विकल्प मिल गया है।

    यह भी पढ़ें- बरेली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज से नोएडा और कल से दिल्ली की सीधी उड़ान, सफर से पहले चेक करें नया किराया

    खबरें और भी