Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली में हाड़ कंपाने वाली ठंड: मौसम विभाग का 'Orange Alert' जारी, इस तारीख से होगी बारिश!

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 04:22 PM (IST)

    बरेली में धूप के बाद मौसम बदला, घना कोहरा और बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने घने कोहरे के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। अधिकतम त ...और पढ़ें

    फॉग लाइट जलाकर न‍िकलते वाहन

    फॉग लाइट जलाकर न‍िकलते वाहन

    HighLights

    1. अधिकतम पारा 16.5 डिग्री और न्यूनतम 3.5 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

    जागरण संवाददाता, बरेली। जिले में कई दिनों से दोपहर में निकल रही चटख धूप के बाद गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से घना कोहरा छाया रहा, बर्फीली हवा और गलन ने लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर कर दिया। वाहनों को भी गंतव्य तक पहुंचने के लिए फाग लाइट का सहारा लेना पड़ा। यह स्थिति दोपहर तक बनी हुई है।

    14brc_m_47_14012026_500

    मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए घने कोहरे का आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम पारा 16.5 डिग्री और न्यूनतम 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से घना कोहरा छाया रहा, ऐसे में वाहनों को रेंगते हुए सफर पूरा करना पड़ा। फाग लाइट जलाकर वाहन एक-दूसरे के पीछे धीरे-धीरे आगे बढ़ते नजर आए।

    14brc_50_14012026_500

    राहत पाने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर राहत पाते नजर आए। प्रादेशिक मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, रात के तापमान में आई गिरावट के परिणामस्वरूप रुहेलखंड मंडल में रात में चल रही शीतलहर के थोड़ा सुधार के साथ आने वाली रात तक जारी रहने से कहीं-कहीं पाला पड़ने की भी संभावना बनी हुई है।

    14brc_48_14012026_500

    पश्चिमी प्रदेश में वर्तमान में जारी शीत लहर के दौर से गुरुवार से निजात मिलने के साथ प्रदेश भर में कोहरे के क्षेत्रफल और घनत्व में बढ़ोतरी होने की संभावना है। दोपहर में धूप निकलने से कुछ हद तक राहत मिलने के आसार हैं। 19 जनवरी से पश्चिमी उप्र में कहीं-कहीं बूंदा-बांदी के साथ छिटपुट वर्षा शुरू होकर आगे बढ़ने की संभावना है।

    खबरें और भी


    यह भी पढ़ें- UP का ‘बरेली मॉडल’ अब पूरे प्रदेश में मचाएगा धूम: सड़क हादसों को रोकने के लिए CM योगी ने दिया बड़ा आदेश!