Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भीषण गर्मी के बीच बरेली में 'मानसून' जैसा अहसास, जानें कब तक जारी रहेगा बारिश का दौर

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 10:40 PM (IST)

    भीषण गर्मी के बाद बरेली में धूल भरी आंधी और जोरदार बारिश से लोगों को राहत मिली है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, मई की शुरुआत म ...और पढ़ें

    शाम को आयी आंधी के साथ बारिश। जागरण

    शाम को आयी आंधी के साथ बारिश। जागरण

    HighLights

    1. अधिकतम तापमान 35.1 और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

    जागरण संवाददाता, बरेली। जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझ रहे लोगों के लिए गुरुवार की शाम बड़ी राहत लेकर आई। मौसम ने अचानक करवट बदली और देखते ही देखते आसमान में काले बादलों का डेरा जम गया। शाम को धूल भरी तेज आंधी के साथ हुई जोरदार बारिश ने शहर को सराबोर कर दिया।

    इस बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मई की शुरुआती दो-तीन दिनों में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आ सकती है, जिससे तापमान फिर से 4-6 डिग्री बढ़ सकता है। चार-पांच मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

    75388701

    इसके प्रभाव से प्रदेश में दोबारा बारिश होगी, जिससे तापमान फिर गिरने के आसार हैं। गुरुवार सुबह से ही मौसम के तेवर बदले हुए नजर आ रहे थे। सुबह तेज हवाएं चलीं और धूप भी काफी देरी से निकली, जिससे सुबह के वक्त हल्की ठंडक का एहसास हुआ।

    दोपहर में शहर के मुख्य मार्गों पर धूल के गुबार उठते दिखे। इस दौरान उमस ने लोगों को थोड़ा परेशान किया, लेकिन शाम होते-होते मौसम पूरी तरह बदल गया। अचानक आए तूफान और बारिश के बाद अधिकतम तापमान 35.1 और न्यूनतम तापमान 22.2 दर्ज किया गया।

    खबरें और भी

    ये हैं मौसम में बदलाव के पीछे प्रमुख कारण

    एकीकृत मौसम पूर्वानुमान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह के अनुसार, इस बदलाव के पीछे कई भौगोलिक कारण सक्रिय हैं। मध्य क्षोभमंडल में उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। पूर्वी उत्तर प्रदेश से ओडिशा तक जा रही एक ट्रफ लाइन (द्रोणी) के कारण आर्द्र पुरवा हवाएं चल रही हैं।

    इन विपरीत हवाओं के मिलन और महाराष्ट्र पर बने प्रतिचक्रवाती परिसंचरण के टूटने से वायुमंडल में भारी अस्थिरता पैदा हुई है। इसी का परिणाम है कि पिछले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

    यह भी पढ़ें- जूते में छिपाया 'नकल का जखीरा': बरेली कॉलेज में छात्र की चालाकी फेल, ऐसे पकड़ी गई 7 पर्चियां