Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली: पुलिस कस्टडी से फरार हुआ युवक, रातभर खोजने के बाद भमोरा सीएचसी की छत पर सोता मिला

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 07:18 PM (IST)

    आंवला पुलिस कस्टडी से फरार हुआ एक युवक, जिसे तालाब में कूदने के प्रयास के बाद लाया गया था, भमोरा सीएचसी की छत पर सोता मिला। पुलिस के अनुसार, युवक मानस ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड इमेज है।

    एआई जेनरेटेड इमेज है।

    जागरण संवाददाता, बरेली। तालाब में कूदने जा रहे युवक को आंवला पुलिस बचाकर थाने ले गई। उसे कस्टडी में लिया और मेडिकल कराने के लिए वह आंवला की जगह भमोरा सीएचसी भेजा। वहां से युवक फरार हो गया। उसकी तलाश में दो टीम लगी। सोमवार को को युवक भमोरा सीएचसी की छत पर सोता मिला। उसे स्वजन के हवाले कर दिया है। पुलिस के अनुसार, युवक मानसिक रूप से बीमार है।

    पुलिस के मुताबिक, तीन दिन पहले लखीमपुर खीरी के गोला निवासी श्यामकिशोर अपने माता-पिता के साथ मनौना धाम आए थे। वहां से अचानक से लापता हो गए। रविवार देर रात डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक तालाब में कूदने का प्रयास कर रहा है। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम उसे थाने ले गई।

    जीडी में ब्यौरा दर्ज किया गया और मेडिकल के लिए आंवला सीएचसी भेजा गया। पुलिस का कहना है कि, वहां आंवला सीएचसी पर उस वक्त कोई भी स्टाफ मौजूद नहीं था। इसलिए मेडिकल कराने के लिए उसे भमौरा सीएचसी पर लेकर गए। इसी दौरान श्यामकिशोर पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया। युवक के फरार होते ही पुलिस के हाथ पैर भूल गए।

    तत्काल प्रभाव से उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। रात में ही आंवला और भमोरा थाने की दो टीमों को श्यामकिशोर की तलाश जारी की गई। सोमवार को पूरा दिन बीत जाने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार है। उसका उपचार किया जा रहा है। इधर, शाम करीब सात बजे युवक भमोरा सीएचसी की छत पर सोता हुआ मिला। पुलिस ने अब उसे स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।

    खबरें और भी

    मानसिक अस्पताल में चल रहा उपचार

    पुलिस के अनुसार, श्यामकिशोर के फरार होने के बाद पुलिस दो टीम उसकी तलाश में जुटी और एक टीम ने स्वजन के बारे में पता लगाया। उनके स्वजन मिल गए और उन्होंने भी इस बात को स्वीकार किया है कि, श्यामकिशोर का मानसिक अस्पताल से पिछले दो सालों से उपचार किया जा रहा है। वह कभी भी कहीं भी फरार हो जाता है।

    आखिर पुलिस को सीएचसी पर कोई क्यों नहीं मिला?

    इस बारे में आंवला सीएचसी के एमओआइसी डा. विनय कुमार का कहना है कि सीएचसी पर रात में स्टाफ रहता है। अगर कोई आपात स्थिति आती है तो मरीज को देखा जाता है। पुलिस मेडिकल को आई या नहीं इस बारे में जानकारी नहीं है।

     

    युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। तालाब में कूदने की सूचना पर पीआरवी उसे लाई थी। युवक की तलाश में दो टीम लगाई गई थी।वह सीएचसी की छत पर सोता हुआ मिल गया है।

    - अंशिका वर्मा, एसपी साउथ।

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार से गंगाजल लेकर बरेली लौट रही मां-बेटी की दर्दनाक मौत, झपकी आने से डिवाइडर से टकराई स्कूटी