Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार से गंगाजल लेकर बरेली लौट रही मां-बेटी की दर्दनाक मौत, झपकी आने से डिवाइडर से टकराई स्कूटी

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 05:07 PM (IST)

    हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे बरेली के एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। रामपुर में स्कूटी डिवाइडर से टकराने से मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो ग ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक चित्र

    प्रतीकात्मक चित्र

    जागरण संवाददाता, रामपुर। धार्मिक यात्रा से लौटते समय एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर दोपहिया वाहन से घर लौट रही बरेली निवासी महिला की स्कूटी सोमवार सुबह करीब चार बजे नगर के हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार, बरेली के थाना इज्जत नगर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी कपिल खंडेलवाल ठेकेदारी का काम करते है। कपिल रविवार को पत्नी तृप्ति गुप्ता, बड़ी बेटी श्रेयांशी, छोटी बेटी दिव्या और बेटे कार्तिक के साथ हरिद्वार दर्शन करने और गंगाजल लेने गए थे।

    परिवार वहां से देर रात दो बाइकों से वापस लौट रहा था। तृप्ति और श्रेयांशी एक स्कूटी पर थीं, जबकि कपिल दूसरी बाइक पर दिव्या और कार्तिक के साथ थे। सोमवार सुबह क्षेत्र के लोहा पट्टी गांव के पास हाईवे पर तृप्ति को झपकी आ गई।

    स्कूटी अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से टकरा गई और दोनों मां-बेटी दूर जा गिरीं। हादसे की सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तृप्ति को मृत घोषित कर दिया।

    खबरें और भी

    गंभीर रूप से घायल श्रेयांशी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। स्वजन उसे बेहतर इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे, तभी रास्ते में श्रेयांशी ने भी दम तोड़ दिया। मां और बेटी की एक साथ मौत से परिवार गहरे सदमे में है। श्रेयांशी का शव बिना पोस्टमॉर्टम किए परिवार घर लेकर चला गया।


    यह भी पढ़ें- राशन कालाबाजारी पर DM का हंटर: रामपुर में 4 दुकानें निलंबित, भारी मात्रा में गेहूं-चावल गायब होने पर FIR