योगी आदित्यनाथ बरेली को देंगे 2 बड़ी सौगात! महादेवपुरम और इंडस्ट्रियल टाउनशिप फेज-2 का होने जा रहा है आगाज
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) पीलीभीत बाइपास रोड पर महादेवपुरम आवासीय योजना और रामपुर-दिल्ली रोड पर इंडस्ट्रियल टाउनशिप के फेज-टू को लॉन्च करने जा रहा ...और पढ़ें

बरेली विकास प्राधिकरण
HighLights
पीलीभीत बाइपास रोड पर महादेवपुरम और रामपुर-दिल्ली रोड पर विकसित हो रही इंडस्ट्रियल टाउनशिप फेज-वन
नीलेश प्रताप सिंह, बरेली। शहर के सुनियोजित विकास को गति देने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने दो और टाउनशिप लांच करने का निर्णय लिया है। पीलीभीत-बड़ा बाइपास रोड पर 267 हेक्टेयर में प्रस्तावित महादेवपुरम आवासीय योजना फेज-वन और रामपुर-दिल्ली रोड पर प्रस्तावित इंडस्ट्रियल टाउनशिप के फेज-वन की भूमि खरीद के बीच दोनों परियोजनाओं का फेज-टू भी विकसित किया जाएगा।
इसके लिए बीडीए ने दोनों परियोजनाओं से सटे हुए क्षेत्र में ही भूमि चिह्रित करने का दावा किया है। संभावना जताई जा रही है कि इसी माह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे के दौरान दोनों परियोजनाओं की घोषणा की जा सकती है। बीडीए ने शहर में अवैध निर्माण पर सख्ती के साथ नई आवासीय योजनाओं के लिए अपनी तिजोरी खोल दी है।
रामगंगा नगर आवासीय योजना और ग्रेटर बरेली को धरातल पर उतारने के साथ ही पीलीभीत बाइपास रोड पर अब तक की दूसरी सबसे बड़ी आवासीय योजना-महादेवपुरम और 126 हेक्टेयर में इंडस्ट्रियल टाउनशिप के विकास के लिए भूमि खरीद शुरू कर दी।
महादेवपुरम आवासीय योजना के लिए अब तक 80 हेक्टेयर से अधिक और इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए 10 हेक्टेयर से अधिक भूमि खरीद की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। बीडीए उपाध्यक्ष डा. मनिकंडन ए. ने दावा किया कि, इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए भूमि खरीद की प्रक्रिया इसी माह पूर्ण कर ली जाएगी। दोनों परियोजना के विकास के बीच जुलाई से ही भूखंडों के आवंटन की संभावना जताई।
खबरें और भी
कहा कि महादेवपुरम और इंडस्ट्रियल टाउनशिप का फेज-टू भी लांच किया जाएगा। इसके लिए दोनों परियोजनाओं से सटे हुए गांव की भूमि चिह्रित की जा रही है। कहा कि आमजन को सस्ते दर पर सुनियोजित आवासीय भवन का सपना पूर्ण हो सके इसके लिए लगातार सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।
योजना में 5,000 से अधिक लोगों ने भूखंड खरीदने को किए आवेदन
महादेवपुरम आवासीय योजना फेज-वन में अलग-अलग श्रेणियों में सृजित भूखंडों को खरीदने के लिए डिमांड सर्वे में चार हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किए हैं। लोगों के बड़ी संख्या में आए आवेदनों को देखते हुए बीडीए ने फेज-टू लांच करने का निर्णय लिया।
इसी तरह इंडस्ट्रियल टाउनशिप में भी एक हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किए हैं। इन्हें प्राथमिकता के आधार पर भूखंड आवंटन करने का दावा किया जा रहा है। योजना में 45 मीटर तक चौड़ी सड़कें, स्कूल-कालेज, अस्पताल, स्पोर्ट्स स्टेडियम, पार्क, माल व अन्य सामुदायिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
इन गांवों में बस रहीं दोनों योजनाएं
औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने के लिए भिटौरा नौगवां उर्फ फतेहगंज पश्चिमी, चिटौली, रहपुरा जागीर एवं रसूला चौधरी के 600 कृषकों से कुल 126.30 हेक्टेयर भूमि खरीद की जा रही है।
इसी तरह, महादेवपुरम आवासीय योजना के लिए पीलीभीत-बड़ा बाइपास रोड स्थित अडूपुरा जागीर, अहिलादपुर, आसपुर खूबचंद, कुम्हरा, कलापुर, बरकापुर, मोहरनियां, हरहरपुर व नवदिया कुर्मियान की कुल 267.19 हेक्टेयर भूमि क्रय की जा रही है।
इंडस्ट्रियल टाउनशिप और महादेवपुरम आवासीय योजना-फेज में लोगों की बड़ी संख्या में रुचि को देखते हुए दोनों योजनाओं का फेज-टू लांच करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए भूमि चिह्रांकन भी किया जा रहा। यह योजनाएं आधुनिक सुविधाओं से युक्त होने के साथ शहर के सुनियोजित विकास को गति देने संग पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देंगी।
- डॉ. मनिकंडन ए., उपाध्यक्ष, बीडीए
यह भी पढ़ें- यूपी में मौसम का यू-टर्न: बरेली में 100 किमी/घंटा की हवाओं ने मचाई तबाही, 7 डिग्री लुढ़का तापमान