Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bareilly News: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, एक ही परिवार के छह सदस्य घायल

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 07:50 PM (GMT+05:30)

    बुधवार रात आंवला के पास एक कार दुर्घटना में एक ही परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। गुड्डू फौजी का परिवार बरेली से लौट रहा था तभी आसपुर मोड़ के समीप उनकी ...और पढ़ें

    पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, एक ही परिवार के छह सदस्य घायल
    पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, एक ही परिवार के छह सदस्य घायल

    HighLights

    1. आंवला में कार दुर्घटना, छह लोग घायल |
    2. पेड़ से टकराई कार, परिवार पीड़ित |
    3. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया |

    जागरण संवाददाता, आंवला। बुधवार की रात में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई एक कार में सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु भेजा गया है। आंवला के मुहल्ला लठैता के गुड्डू फौजी अपने परिवार के साथ अत्रि ने करीब 12:30 बजे बरेली से आंवला आ रहे थे।

    रास्ते में गांव आसपुर मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें कार में सवार गुड्डू फौजी, उनकी पत्नी शशि, जीबी, कुसुम, भूमि, जीशा सहित छह लोग घायल हो गए।

    ट्रेन हादसे में घायल गार्ड वीरेंद्र सिंह की मौत

    बुधवार को रामपुर स्टेशन पर हुई दुर्घटना में घायल मालगाड़ी गार्ड वीरेंद्र सिंह (45) का उपचार के दौरान निधन हो गया। मूल रूप से इस्लाम नगर, जिला बदायूं के निवासी थे। मुरादाबाद रेल मंडल में तैनाती के चलते वह कांठ रोड पर नवीन नगर, पीएसी के पास परिवार के साथ रह रहे थे।

    वीरेंद्र सिंह बुधवार को रामपुर के प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी मालगाड़ी की बोगियों की जांच कर रहे थे। इसी बीच बरेली से मुरादाबाद की ओर आ रही जननायक एक्सप्रेस चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तत्काल उन्हें रामपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया था।

    डीआरएम संग्रह मौर्य भी अन्य अधिकारियों के साथ टीएमयू में घायल गार्ड को देखने पहुंचे थे। मृत्यु के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए स्वजन अपने मूल निवास इस्लाम नगर बदायूं ले गए और वहीं अंतिम संस्कार किया। वीरेंद्र सिंह के निधन से रेलवे कर्मचारियों में शोक की लहर है।

    खबरें और भी