Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather: बरेली-बदायूं में 'मौत की आंधी', 70 किमी की रफ्तार ने उजाड़ दिए कई परिवार; 10 की मौत

    Updated: Thu, 14 May 2026 05:07 AM (GMT+05:30)

    70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी ने बरेली और बदायूं में भारी तबाही मचाई, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई। पेड़ और दीवारें गिरने से सड़कें बाधित हु ...और पढ़ें

    बदायूं में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक। जागरण

    बदायूं में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक। जागरण

    HighLights

    1. बरेली में चार व बदायूं में छह ने दम तोड़ा, दर्जनों पेड़ और दीवारें गिरीं

    जागरण टीम, बरेली। 70 किमी प्रति घंटा की गति से चली आंधी ने बुधवार को तबाही मचाई। पेड़ व दीवारें गिरने से बरेली में चार और बदायूं में छह लोगों की मौत हो गई। अन्य स्थानों पर भी दर्जनों पेड़ गिरने से सड़कें बाधित हो गईं, घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। प्रशासन ने नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग की टीमें लगाई हैं।

    बदायूं के सिद्धपुर कैथोली गांव में कक्षा दो की छात्रा मौसमी, कक्षा एक की छात्रा रजनी, उनकी ताई कल्लो व नेहा खेत पर थीं। वे तेज आंधी आने पर होतीलाल के खेत में बनी झोपड़ी में दुबक गईं। अचानक उसकी कच्ची दीवार गिरने से मौसमी व रजनी की मौत हो गई, शेष दोनों लोग घायल हैं।

    बिल्सी रोड पर यूकेलिप्टिस का पेड़ बजरी लदे ट्रक पर गिरने से बुलंदशहर निवासी ट्रक चालक योगेश की मौत हो गई। पुलिस ने पेड़ कटवाया, इसके बाद ट्रक के केबिन में दबा योगेश का शव निकाला जा सका। गांव तरकपरौली में खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पाकड़ के पेड़ के नीचे छिप गए थे।

    आंधी में पेड़ जड़ से उखड़ गया, उसमें दबने से लक्ष्मी की मौत हो गई, जबकि गीता गंभीर रूप से घायल हैं। फतेहपुर गांव में बुजुर्ग रामश्री टीनशेड में बंधे पशुओं को खोलने गई थीं। उसी दौरान नीम का पेड़ टीनशेड पर गिरा। उसमें दबने से रामश्री की मौत हो गई।

    खबरें और भी

    इसके अलावा, मंगलवार रात को बिसौली निवासी अंशुल शर्मा पिता को खाना देने ज रहे थे। डीपाल स्कूल के पास उन पर पेड़ गिर गया। बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हररायपुर गांव में शिक्षेंद्र पासी के मकान पर पुराना नीम का पेड़ गिरने से कच्चा घर क्षतिग्रस्त हो गया और उनकी पत्नी सुनीता घायल हो गईं।

    बरेली के हर्रामपुर गांव में सातवीं की छात्र देवकी बाग में थी। उसी समय आंधी आने पर वह जिस पेड़ की आड़ में बैठी, वह उसके ऊपर गिर गया। देवकी की मौके पर मौत हो गई। नितोई गांव में बुजुर्ग गोमती देवी बेटी के घर जा रही थीं। आंधी में एक ग्रामीण के मकान की बल्ली से बिखरी ईंटें उनके सिर पर जा लगीं।

    गहरी चोट लगने से उन्होंने दम तोड़ दिया। आंवला के बेहटा जुनू मुहल्ले में लिपि देवी टीनशेड के नीचे बैठी थीं। आंधी में टीनशेड में दबने से उनकी मौत हो गई। नंदगांव मे दीवार गिरने से घासीराम की जान चली गई। पेड़ों के नीचे दबने से दरावनगर में दो, तजपुरा नवदिया, नौगवां ठाकुरान व सरदारनगर में एक-एक पशु की मौत हो गई।

    यह भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ बरेली को देंगे 2 बड़ी सौगात! महादेवपुरम और इंडस्ट्रियल टाउनशिप फेज-2 का होने जा रहा है आगाज