Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DPS बरेली में आधी रात को बवाल! छात्रों ने लगाया धार्मिक भेदभाव और खराब खाने का आरोप, पुलिस तैनात

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 07:09 PM (IST)

    रामपुर रोड स्थित डीपीएस बरेली छात्रावास में छात्रों ने रविवार रात धार्मिक भेदभाव, खराब खाने और धार्मिक गुरुओं की तस्वीरें हटाने का आरोप लगाते हुए हंगा ...और पढ़ें

    स्कूल के छात्रावास के बाहर हंगामा करते छात्र।

    स्कूल के छात्रावास के बाहर हंगामा करते छात्र।

    HighLights

    1. अच्छा खाना नहीं देने का भी लगाया आरोप, काफी देर के हंगामे के बाद पहुंची पुलिस

    जागरण संवाददाता, बरेली। रामपुर रोड स्थित डीपीएस (दिल्ली पब्लिक स्कूल) के छात्रावास में रविवार देर रात छात्रों ने हंगामा कर दिया। छात्रों ने खाना अच्छा न देने, एक धर्म विशेष के गुरुओं की तस्वीर हटाने समेत कई तरह के धार्मिक भेदभाव के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने किसी तरह से बच्चों को शांत कराया। वहीं स्कूल प्रबंधन एक छात्र के पास से मोबाइल मिलने पर सख्ती पर हंगामे की बात कही है।

    छात्रावास में 10वीं और 12वीं के लगभग 40 छात्रों ने रविवार रात 10 बजे स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। छात्र छात्रावास से बाहर आ गए। छात्रावास में मौजूद स्टाफ ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी।

    इसी दौरान किसी ने यूपी 112 को सूचना दी तो पीआरवी मौके पर पहुंची। पीआरवी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के समझाने के बाद भी छात्र नहीं मानें तो थाना सीबीगंज को सूचना दी गई। थाना प्रभारी छात्रावास पहुंचे और छात्रों से बात की तो उन्होंने डीपीएस की अनियमिताओं के बारे में बताया।

    छात्रों ने बताया कि उन्हें अच्छा खाना नहीं दिया जा रहा है। उनके अभिभावकों से अच्छे से बात नहीं की जाती है। प्राचार्य और डीन भी सही से बात नहीं करते हैं। एक धर्म विशेष के गुरुओं की तस्वीरें हटा दी गई हैं। सुबह की प्रार्थना सभा में भी सभी धर्म की प्रार्थना को शामिल नहीं किया जाता है।

    खबरें और भी

    थाना प्रभारी ने किसी तरह से बच्चों को समझाकर शांत किया और छात्रों से कहा कि वे अपनी शिकायत सोमवार को स्कूल मैनेजमेंट को दें। उनके पास शिकायत आएगी तो उसका समाधान किया जाएगा। थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि डीपीएस स्कूल में छात्रों ने हंगामा किया था।

    छात्रों ने कई आरोप लगाए हैं। छात्रों को समझाकर शांत कर छात्रावास में वापस भेज दिया गया है। डीपीएस की प्रिंसिपल ऋतु अरोड़ा ने बताया कि एक छात्र के पास मोबाइल मिला था। सख्ती करने पर छात्र ने हंगामा कर दिया। सोमवार को मामले को लेकर छात्रों से बात की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- बरेली का वो खौफनाक साल! जब 46,000 लोग हुए थे मलेरिया का शिकार, पूरी दुनिया में मचा था हड़कंप