विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में 5 से 18 अगस्त तक मिलेगा मुफ्त राशन: अंत्योदय कार्डधारकों को 35 KG, पात्र गृहस्थी को 5 किलो/यूनिट

Published: Sun, 02 Aug 2026 03:11 PM (IST)

बरेली में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को 5 से 18 अगस्त तक मुफ्त खाद्यान्न मिलेगा। जिला पूर्ति अधिकारी ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. 5 से 18 अगस्त तक मुफ्त राशन वितरण

  2. अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो, पात्र गृहस्थी को 5 किलो प्रति यूनिट

  3. आधार प्रमाणीकरण न होने पर मोबाइल ओटीपी से मिलेगा राशन

जागरण संवाददाता, बरेली। अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को अगस्त माह का निश्शुल्क खाद्यान्न पांच से 18 अगस्त तक वितरित किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में गेहूं और चावल उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रति कार्ड धारक को इतना मिलेगा राशन

अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलोग्राम गेहूं व 21 किलोग्राम चावल, कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न मिलेगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलोग्राम गेहूं व तीन किलोग्राम चावल, कुल पांच किलोग्राम खाद्यान्न निश्शुल्क वितरित किया जाएगा।

राशन वितरण का ये रहेगा टाइम

मनीष कुमार ने बताया कि वितरण का कार्य उचित दर की दुकानों पर प्रतिदिन सुबह आठ से 12 बजे तथा दोपहर दो से शाम छह बजे तक होगा। अंतिम तिथि 18 अगस्त निर्धारित की गई है। इस दिन आधार प्रमाणीकरण न हो पाने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- आधार कार्ड में पता और मोबाइल नंबर अपडेट करना आसान, घर बैठे नए ऐप पर फॉलो करें ये स्टेप्स

जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी पात्र उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि में अपनी उचित दर की दुकान से खाद्यान्न प्राप्त करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- यूपी में फिर से मानसून एक्टिव: मुजफ्फरनगर में जोरदार बारिश, चार अगस्त से होगी पूरी UP में झमाझम बरसात