25 मई से मिलेगा जून महीने का मुफ्त राशन, बरेली में कैसा मिलेगा गेहूं-चावल; समझिए पूरी जानकारी
बरेली में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को 25 मई से जून माह का मुफ्त खाद्यान्न मिलेगा। यह वितरण 10 जून तक उचित दर दुकानों के माध्यम से कि ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बरेली। जिले के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को जून 2026 के सापेक्ष निश्शुल्क खाद्यान्न वितरण 25 मई से शुरू होगा। खाद्यायुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार वितरण कार्य 25 मई से 10 जून तक उचित दर दुकानों के माध्यम से कराया जाएगा।
इतना मिलेगा राशन
अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलोग्राम गेहूं और 21 किलोग्राम चावल, कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न निश्शुल्क दिया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलोग्राम गेहूं और तीन किलोग्राम चावल, कुल पांच किलोग्राम खाद्यान्न वितरित किया जाएगा।
सुबह आठ से दोपहर 12 बजे और दो बजे से शाम छह बजे तक मिलेगा राशन
वितरण कार्य प्रतिदिन सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक किया जाएगा। विभाग ने बताया कि अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है। इस दिन आधार प्रमाणीकरण न हो पाने की स्थिति में मोबाइल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से भी खाद्यान्न वितरण किया जा सकेगा।
एसओ मनीष कुमार सिंह ने सभी पात्र उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित तिथियों के भीतर अपने संबंधित उचित दर विक्रेता से खाद्यान्न अवश्य प्राप्त कर लें।
यह भी पढ़ें- Weather Today: संभल में भीषण गर्मी का अलर्ट, आज से लू की चेतावनी; 27 मई तक 47 डिग्री पहुंचेगा पारा