Weather Today: संभल में भीषण गर्मी का अलर्ट, आज से लू की चेतावनी; 27 मई तक 47 डिग्री पहुंचेगा पारा
संभल में अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा, जिसमें 26 और 27 मई को तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। बढ़ते तापमान के कारण ...और पढ़ें

गर्मी से बचाव के लिए चेहरा ढंंककर निकलतीं युवतियां। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, संभल। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के मौसम को लेकर पूर्वानुमान लगाया है। जिसके तहत 23 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
आज से लू चलने का पूर्वानुमान
24 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, 25 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, 26 मई को अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, 27 मई को अधिकतम तापमान 47 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 23 मई और 26 मई को लू चलने का अनुमान है।
जिले में बिजली की मांग बढ़ी
जिले में बढ़ते तापमान के कारण बिजली की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। मात्र छह दिन के अंदर बिजली की डिमांड में 48 मेगावाट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में बिजली की मांग और बढ़ सकती है। विभाग के अनुसार 21 मई को 432 मेगावाट बिजली की खपत दर्ज की गई थी, जबकि यही खपत छह दिन पहले 384 मेगावाट थी। जबकि बीते साल 2025 के मई महीने में 409 मेगावाट खपत हुई थी।
जिस तरह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इससे आगामी जून महीने में जनपद की बिजली डिमांड 450 मेगावाट के पार भी जा सकती है। विभाग का प्रयास है कि उपभोक्ताओं को जरूरत के हिसाब से बिजली आपूर्ति मिलती रहे।
हिमांशु वाष्र्णेय, एसई संभल।