संभल एसपी केके बिश्नोई की नई पहल: 5 हेड कॉन्स्टेबल को बनाया चौकी प्रभारी, महिला उपनिरीक्षकों को भी मिली कमान
संभल पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई ने एक नई पहल करते हुए नियम-58 के तहत पांच हेड कांस्टेबलों को चौकी प्रभारी नियुक्त किया है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, संभल : शायद, ऐसा पहली बार ही देखने को मिलेगा कि चौकी की कमान अब दो दारोबा नहीं बल्कि हेड कांस्टेबल संभालेंगे। इसकी शुरूआत संभल के पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई ने की है। उन्होंने पुलिस विभाग के नियम-58 के तहत विभाग में कार्यरत पांच हेड कांस्टेबल को चौकी का प्रभार सौंपा गया है।
यह प्रभार पुलिस अधीक्षक ने स्वयं पांचों हेड कांस्टेबलों से साक्षात्कार करने के लिए दिया है। इसके अलावा मिशन शक्ति के तहत पुलिस अधीक्षक ने पांच महिला उपनिरीक्षकों का कार्यक्षेत्र भी बदलते हुए चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी है।
मिशन शक्ति के तहत पांच महिला उपनिरीक्षकों को भी सौंपी चौकी की कमान
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने शुक्रवार को महिला उपनिरीक्षक कुसुमलता शर्मा को थाना रायसत्ती से चौकी प्रभारी ठाटी, उपनिरीक्षक गुरजिन्दर सिंह को चौकी प्रभारी रतनपुर, उपनिरीक्षक रेशू मलिक को थाना जुनावई से चौकी प्रभारी काशीपुर, उपनिरीक्षक रितु गिरि को थाना हयातनगर से चौकी प्रभारी रसूलपुर धतरा, उपनिरीक्षक आरती सिसौदिया को थाना चंदौसी से चौकी प्रभारी खुर्जा गेट बनाया है।
हेड कॉन्स्टेबलों को दी जिम्मेदारी
इसके अलावा हेड कॉन्स्टेबल अरशद खान को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मनोटा, हेड कॉन्स्टेबल तेज सिंह को थाना ऐंचौड़ा कंबोह से चौकी प्रभारी भवालपुर, हेड कॉन्स्टेबल रूचिन को थाना हजरतनगर गढ़ी से चौकी प्रभारी बहापुर पट्टी, हेड कॉन्स्टेबल सोवरन सिंह को स्वाट टीम से चौकी प्रभारी नवीन पुलिस लाइन, हेड कॉन्स्टेबल योगेश कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी भकरौली बनाया है। पुलिस अधीक्षक आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए कहा है।
चौकी के भारसाधक हेड कॉन्स्टेबल के यह हैं कर्तव्य
संभल पुलिस विभाग में नियम 58 के तहत अपने प्रभार के अंतर्गत चौकी का हेड कॉन्स्टेबल (मुख्य आरक्षी) आरक्षियों के व्यवस्थित आचरण और अनुशासन के लिए उत्तरदायी है। वह प्रत्येक प्रात:काल तथा सायंकाल सभी का निरीक्षण करेगा तथा कर्तव्यों के लिए कहेगा और देखेगा कि कार्य का निष्पादन ठीक से हुआ है अथवा नहीं।
खबरें और भी
वह थाने के भारसाधक अधिकारी से संपर्क बनाए रखेगा और उसे तत्काल संज्ञेय अपराधों तथा महत्वपूर्ण घटनाओं को सूचित करेगा तथा निश्चित मध्यावधियों पर अपने अधीनस्थों के अनुशासन तथा कर्तव्य पालन पर नियतकालिक रिपोर्ट अधीक्षक को देगा। वह अन्वेषण नहीं कर सकता है परन्तु पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष रूप से अधिकृत किए जाने पर मृत्यु समीक्षा को धारित कर सकेगा।
जिन हेड कॉन्स्टेबलों को चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे, होनहार हैं। सभी बीएसी और बीसीए किए हुए हैं। मेरे द्वारा साक्षात्कार करने के बाद ही उन्हें यह जिम्मा सौंपा गया है। साक्षात्कार में आज तक के गुडवर्क, पढ़ाई, नए कानूनों की जानकारी, चौकी प्रभारी के कर्तव्य आदि के बारे में प्रश्न पूछे जाते हैं। यह सभी हेड कॉन्स्टेबल क्राइम और साइबर अपराध पर कार्य करेंगे। बाकी मिशन शक्ति के तहत भी पांच महिला उपनिरीक्षकों को चौकी प्रभारी बनाया गया है।
केके बिश्नोई, एसपी, संभल।