बकरीद नमाज मेरठ: शाही ईदगाह में दो नमाजों पर असमंजस, देवबंद फतवे के बाद कमेटी लेगी अंतिम फैसला
बकरीद पर मेरठ की शाही ईदगाह में नमाज़ों की संख्या को लेकर असमंजस है, जिस पर अंतिम निर्णय रविवार को ईदगाह कमेटी की बैठक में होगा। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
जागरण संवाददाता, मेरठ। बकरीद पर शाही ईदगाह में होने वाली दो नमाजों को लेकर मुसलमानों में असमंजस की स्थित है। हालांकि ईदगाह कमेटी के अनुसार दो अथवा एक नमाज को लेकर अंतिम निर्णय रविवार को शाही ईदगाह कमेटी की होने वाली बैठक में लिया जाएगा।
फतवा भी नमाजियों को पढ़कर सुनाया
जुमे की नमाज के दौरान शाही जामा मस्जिद में शहर काजी जैनुल सालिकीन ने दारुल उलूम देवबंद मंगाया गया वह फतवा भी नमाजियों को पढ़कर सुनाया जिसमें एक स्थान पर एक ही नमाज की अदायगी को दुरुस्त बताया गया है और दूसरी नमाज को मकरूह। शहर काजी ने बकरीद पर दिल्ली रोड स्थित ईदगाह में सुबह 7 बजे नमाज की अदायगी की घोषणा की है।