समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य, बरेली की 14 ट्रेनें प्रभावित; चेक करें अपनी ट्रेन का नया रास्ता
समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य और बरेली सिटी में अंडरपास निर्माण के कारण 12 से 14 मई तक कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। बरेली से गुजरने वाली 14 ...और पढ़ें

भारतीय रेल
HighLights
दोहरीकरण कार्य के लिए रामभद्रपुर, हायाघाट एवं थलवारा स्टेशनों पर लिया जाएगा ब्लाक
जागरण संवाददाता, बरेली। बिहार के समस्तीपुर-दरभंगा खंड के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए रामभद्रपुर, हायाघाट एवं थलवारा स्टेशनों पर 12 से 14 मई तक ब्लाक लिया जाएगा। इसकी वजह से कई ट्रेनों को निरस्त, मार्ग परिवर्तित, शार्ट टर्मिनेट और शार्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। इसमें बरेली से होकर गुजरने वाली ट्रेनें भी प्रभावित होंगी।
वहीं बरेली सिटी स्टेशन के यार्ड में सिटी श्मशान भूमि अंडरपास निर्माण के लिए सोमवार से ब्लाक शुरू हो गया। इसकी वजह से 14 ट्रेनें प्रभावित होंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआओ सुमित कुमार ने बताया कि 13 मई को 15551 दरभंगा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, 14 मई को 15552 वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
इसके अलावा 12 मई को 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल, 12, 13 एवं 14 मई को 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल, 12 एवं 13 मई को 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी।
इसके अलावा 12 मई को 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शिशो-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते, 12, 13, 14 मई को 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-सगौली के स्थान पर परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी- रक्सौल-सगौली के रास्ते चलेगी।
12 मई को 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सगौली-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-दरभंगा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सगौली-रक्सौल- सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते, 13 एवं 14 मई को 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शिशो-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
13 मई को 15559 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, 14 मई को 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 13 मई को 12566 और 04652 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। परिवर्तित मार्ग से चलाई जाने वाली सभी गाड़ियों का दो मिनट का ठहराव शीशो स्टेशन पर होगा।
खबरें और भी
इसके अलावा 13 मई को 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस दरभंगा के स्थान पर मुजफ्फरपुर से चलाई जायेगी। 14 मई को 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस जयनगर से 180 मिनट और 12561 जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस जयनगर से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
इसके अलावा मध्य रेलवे के पुणे मंडल के अकोलनेर-अहमदनगर-निंबलक स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य की वजह से 14, 15, 16, 17 एवं 18 मई को 01415 पुणे-गोरखपुर स्पेशल और 15, 16, 17, 18 एवं 19 मई को 01416 गोरखपुर-पुणे स्पेशल निरस्त रहेगी।
15 मई को 17723 अंबाला कैंट-बनारस एक्सप्रेस, 16 मई को 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस, 16, 17 एवं 18 मई को 22590 हडपसर (पुणे)-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस, 14, 15 एवं 16 मई को 22589 बनारस-हडपसर (पुणे) अमृत भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। वहीं 17 मई को 01432 गाजीपुर सिटी-हडपसर (पुणे) स्पेशल गाजीपुर सिटी से चार घंटा पुनर्निर्धारित कर संशोधित समय 08.20 बजे चलायी जाएगी।