संभल के SP केके बिश्नोई ने IPS अंशिका वर्मा से की सगाई, रिंग सेरेमनी में दोनों का डांस देख लोग बोले- wow
उत्तर प्रदेश के आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा (बरेली एसपी दक्षिण) और कृष्ण कुमार बिश्नोई (संभल एसपी) जल्द ही शादी करने वाले हैं। उनकी रिंग सेरेमनी का डा ...और पढ़ें
HighLights
आईपीएस अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई की शादी।
रिंग सेरेमनी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
यह विवाह दो राज्यों की संस्कृतियों का अनूठा संगम।
जागरण संवाददाता, बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में इन दिनों शादी की शहनाइयां गूंजने की तैयारी है। यूपी कैडर के दो तेज-तर्रार आइपीएस अफसर अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई, जल्द ही वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर उनके रिंग सेरेमनी का डांस खूब वायरल हो रहा है। इस डांस ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।
बता दें कि राजस्थान के प्रतिष्ठित बिश्नोई परिवार का नाता अब संगम नगरी प्रयागराज से जुड़ने जा रहा है। शादी का मुख्य कार्यक्रम बाड़मेर में चल रहा है, जहां 29 मार्च को केके बिश्नोई बरात लेकर निकलेंगे। 30 मार्च को विदाई की रस्में अदा की जाएगी। ये कार्यक्रम एक आलीशान रिजार्ट में होगा।
कौन हैं ये 'पावर कपल'
आइपीएस केके बिश्नोई 2018 बैच के अधिकारी और वर्तमान में संभल के एसपी हैं। संभल के मस्जिद प्रकरण के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के बाद वे चर्चा में आए और उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विश्वसनीय अधिकारियों में गिना जाता है।
वहीं, आइपीएस अंशिका वर्मा 2021 बैच की अधिकारी और वर्तमान में बरेली की एसपी (दक्षिणी) के पद पर तैनात हैं। प्रयागराज की रहने वाली अंशिका ने बिना किसी कोचिंग के, सेल्फ स्टडी के दम पर यूपीएससी क्रैक किया था। उन्हें महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम के खिलाफ उनकी सख्त कार्यशैली के लिए जाना जाता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- UP Police Power Couple: बरेली की SP अंशिका वर्मा और संभल के SP केके बिश्नोई लेंगे सात फेरे, जानें कब और कहाँ है शादी?
विवाह होगा एक अनोखा संगम
यह विवाह न केवल दो दिलों का मिलन है, बल्कि दो राज्यों की संस्कृतियों का संगम भी है। जहां केके बिश्नोई राजस्थान के पारंपरिक बिश्नोई समाज से आते हैं, वहीं अंशिका वर्मा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की 'इंजीनियर टर्न आइपीएस' अधिकारी हैं। खाकी वर्दी के अनुशासन के बीच इस प्रेम कहानी के मुकाम तक पहुंचने की खबर ने पुलिस महकमे और इंटरनेट मीडिया यूजर्स, दोनों को उत्साहित कर दिया है।