Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावधान रेल यात्री! जम्मू रूट की कई ट्रेनें 31 मार्च के बाद भी रहेंगी निरस्त, चेक करें अपनी ट्रेन की नई लिस्ट

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 09:50 PM (GMT+05:30)

    जम्मू तवी मंडल में पुल मरम्मत के कारण कई ट्रेनों का निरस्तीकरण 31 मार्च के बाद भी जारी रहेगा, जिसकी अवधि जून तक बढ़ा दी गई है। मुरादाबाद मंडल के वरिष् ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    HighLights

    1. जम्मू तवी में पुलों की मरम्मत के चलते रेलवे प्रशासन ने लिया निर्णय

    2. उत्तर रेलवे की ट्रेनों के कैंसिल होने से यात्रियों को उठानी होगी दिक्कत

    जागरण संवाददाता, बरेली। रेलवे प्रशासन ने जम्मू तवी मंडल में पुलों की मरम्मत और पुनर्स्थापन कार्य के चलते कुछ ट्रेनों के निरस्तीकरण की अवधि को 31 मार्च के बाद तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय ब्रिज संख्या 17, 163, 137 एवं 232 पर चल रहे कार्यों के कारण लिया गया है।

    इसके अंतर्गत निम्नलिखित ट्रेनों का निरस्तीकरण अब निर्धारित तिथियों तक प्रभावी रहेगा। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्रा से पूर्व अद्यतन जानकारी के लिए एनटीईएस वेबसाइट/एप अथवा रेलवे हेल्पलाइन 139 पर संपर्क करें।

    निरस्त ट्रेनों की संशोधित सूची

    ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम (रूट) निरस्तीकरण की अंतिम तिथि
    12207 जाट–गरीब रथ (कानपुर सेंट्रल–जम्मू तवी) 02 जून तक
    12208 गरीब रथ (जम्मू तवी–कानपुर सेंट्रल) 31 मई तक
    12209 गरीब रथ (सीएनबी–कानपुर सेंट्रल) – लिंक ट्रेन 02 जून तक
    12210 गरीब रथ (कानपुर सेंट्रल–सीएनबी) – लिंक ट्रेन 01 जून तक
    14611 गाजीपुर सिटी–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 29 मई तक
    14612 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 28 मई तक
    22431 शाहजहांपुर–मथुरा कैंट एक्सप्रेस 30 मई तक
    22432 मथुरा कैंट–शाहजहांपुर एक्सप्रेस 31 मई तक

    मोहनलालगंज स्टेशन पर 10 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

    रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने मोहनलालगंज स्टेशन पर बरेली से गुजरने वालीं कुछ प्रमुख ट्रेनों का अस्थायी ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह ठहराव 25 फरवरी से एक मार्च तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान संबंधित ट्रेनों का मोहनलालगंज स्टेशन पर एक मिनट का ठहराव होगा।

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस अस्थायी ठहराव से स्थानीय यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। जिन ट्रेनों को ठहराव प्रदान किया गया है, उनमें 13005 व 13006 हावड़ा–अमृतसर मेल, 14307 व 14308 प्रयागराज संगम–बरेली एक्सप्रेस, 15073 व 15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस सिंगरौली-टनकपुर शामि‍ल हैं।

    इनके अलावा 15075-15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस शक्तिनगर-टनकपुर और 15119 व 15120 बनारस–देहरादून एक्सप्रेस सहित कुल 10 ट्रेनें शामिल हैं। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन के समय की पुष्टि कर लें।

    खबरें और भी

    लखनऊ डबल डेकर सहित निरस्त रहीं कई ट्रेनें

    कई ट्रेनों के निरस्त और लेट होने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। गुरुवार को अमृतसर जलियांवाला एक्सप्रेस ट्रेन, देहरादून जनता एक्सप्रेस, पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस और लखनऊ डबल डेकर ट्रेन निरस्त रही। इसके अलावा प्रयाग मुगलसराय एक्सप्रेस 30 मिनट, वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 20 मिनट, कोलकाता दुर्गियाना सुपरफास्ट 1:10 घंटा, और जम्मू तवी सियालदाह एक्सप्रेस 30 मिनट विलंब से जंक्शन पर पहुंची।


    यह भी पढ़ें- UP Railway News: गाजियाबाद-लखनऊ रूट पर बड़ा अपडेट, बरेली में बनेगा खास बाइपास, देखें पूरा रूट मैप