Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेल यात्री सावधान! कनकपुरा में मेगा ब्लॉक से 63 ट्रेनें प्रभावित, बरेली और राजस्थान जाने वालों की बढ़ी मुसीबत

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 01:00 AM (GMT+05:30)

    कनकपुरा स्टेशन पर मेगा ब्लॉक के कारण मई में 14 ट्रेनें प्रभावित होंगी, जिससे यात्रियों को परेशानी होगी। दिल्ली और कानपुर में भी ब्लॉक के चलते कुल 63 ट ...और पढ़ें

    भारतीय रेल

    भारतीय रेल

    जागरण संवाददाता, बरेली। गर्मी में यात्रियों का सफर मुश्किल होने वाला है। रेलवे की ओर से अलग-अलग रेलखंड पर लगातार ब्लाक लिए जा रहे हैं। दिल्ली और कानपुर में मेगा ब्लाक की वजह से 49 ट्रेनें प्रभावित होंगी। अब राजस्थान में उत्तर पश्चिम रेलवे के कनकपुरा स्टेशन पर ब्लाक लिया जाएगा, इसकी वजह से 14 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इसमें कई ट्रेनें बरेली से होकर गुजरती हैं।

    पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के कनकपुरा स्टेशन के लाइन संख्या तीन और चार पर अतिरिक्त क्रास ओवर और लाइन संख्या दो और पांच के लिए 100 मीटर डेड एंड के विस्तार की वजह से प्री-नान इंटरलाक, नान इंटरलाक एवं पोस्ट नान इंटरलाक कार्य के कारण ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग, रि-शेड्यूल और नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

    कनकपुरा ब्लॉक के कारण मार्ग परिवर्तित ट्रेनें

    ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम प्रभावित होने की तिथियां (मई)
    15014/25014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस 3, 4, 5, 7, 8, 12, 13, 14 मई
    15013/25013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस 9, 10, 12 मई
    19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 8 मई
    19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस 11 मई
    19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 11 मई
    15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस 12 मई

    बताया कि तीन, चार, पांच, सात, आठ, 12, 13 एवं 14 मई को 15014/25014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस, आठ मई को 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 11 मई को 19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस, 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस और 12 मई को 15013/25013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस, 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा, रिंगस, रेवाड़ी के रास्ते चलाई जाएगी। ट्रेनें रिंगस, नीम का थाना एवं नारनौल स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

    इसके अलावा नौ मई को 14854 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस जोधपुर से 120 मिनट, 10 मई को 14866 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस जोधपुर से 180 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।

    रिशेड्यूल और नियंत्रित होने वाली ट्रेनें

    ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम विवरण
    14854 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 9 मई को 120 मिनट की देरी से चलेगी
    14866 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 10 मई को 180 मिनट की देरी से चलेगी
    14863 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस 3, 5, 9, 12 मई को 40 मिनट रोकी जाएगी
    14853 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस 4, 14 मई को 40 मिनट रोकी जाएगी
    14865 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस 14 मई को 40 मिनट रोकी जाएगी

    वहीं वाराणसी सिटी से तीन, पांच, नौ व 12 मई को 14863 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस जयपुर मंडल के अंतर्गत 40 मिनट, चार और 14 मई को 14853 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस 40 मिनट, नौ व 10 मई को 15013/25013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस 15 मिनट, 14 मई को 14865 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

    इन ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

    रेलवे यात्रियों को राहत देने के लिए उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 13009/13010 हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा एक्सप्रेस और 13151/13152 कोलकाता जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

    खबरें और भी

    13009 हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस में हावड़ा से 19 मार्च से पांच अप्रैल तक सिर्फ 28 मार्च को छोड़कर, 13010 योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा एक्सप्रेस में 21 मार्च से सात अप्रैल तक सिर्फ छह अप्रैल को छोड़कर कर, 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में 18 से 31 मार्च तक और 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस में 20 मार्च से दो अप्रैल तक सिर्फ 23 मार्च को छोड़कर एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

     

    यह भी पढ़ें- सफर बना आखिरी: ट्रेन में बेटे और नाती के सामने तड़पकर तोड़ा दम, रायबरेली के यात्री की हार्ट अटैक से मौत