Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सफर बना आखिरी: ट्रेन में बेटे और नाती के सामने तड़पकर तोड़ा दम, रायबरेली के यात्री की हार्ट अटैक से मौत

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 12:01 AM (IST)

    सियालदाह एक्सप्रेस में हिमाचल से रायबरेली लौट रहे 55 वर्षीय यात्री रामदीन की बरेली जंक्शन पर हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह अपने बेटे और नाती के साथ यात् ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    HighLights

    1. हिमाचल में पानी बनाने की कंपनी में कार्यरत था यात्री

    जागरण संवाददाता, बरेली। सियालदह एक्सप्रेस में सवार एक यात्री की हार्टअटैक से मौत हो गई। यात्री हिमाचल से रायबरेली अपने घर जा रहा था। उसके साथ में बेटा और नाती भी था। स्वजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव एंबुलेंस से घर लेकर चले गए। रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय रामदीन पुत्र पच्चू हिमाचल में पानी के पाइप बनाने वाली कंपनी में काम करते थे।

    वह अपने बेटे और नाती के साथ घर अमृतसर हावड़ा सियालदाह एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे। यात्रा के दौरान बरेली से पहले अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई।

    सूचना पर रेलवे स्टाफ सक्रिय हुआ। बरेली जंक्शन पर पौने 11 बजे जब ट्रेन पहुंची तो रामदीन को नीचे उतारकर डाक्टर को दिखाया गया, लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रामदीन की मौत हार्ट अटैक से होना बताया जा रहा है। घटना के बाद रेलवे और जीआरपी ने आवश्यक कार्रवाई की।

    अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा ने बताया हार्ट अटैक से यात्री की मौत हो गई थी। स्वजन ने शव का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया और शव अपने साथ लेकर चले गए। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर भी रात में एक जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

    जवान उत्तराखंड से लखनऊ अपने घर जा रहा था। अचानक तबीयत खराब होने पर वह प्लेटफार्म पर लेट गए थे। नीचे गिरने से उसके सर में भी चोट लग गई थी। जवान का बैग भी भिखारी लेकर भाग गया था। लगभग एक महीने पहले एक यात्री को हार्ट अटैक पड़ा था तो जीआरपी के जवान ने सीपीआर देकर उसकी जान बचा ली थी।

    खबरें और भी


    यह भी पढ़ें- UP का नया 'इंडस्ट्रियल हब' बनेगा बरेली! 126 हेक्टेयर में बसेगी टाउनशिप, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार का तोहफा