यूपी रेल यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट: कानपुर में मेगा ब्लॉक, 1 अप्रैल से 13 मई तक 26 ट्रेनें प्रभावित; देखें पूरी लिस्ट
कानपुर सेंट्रल और कानपुर पुल के बीच इंजीनियरिंग कार्य के कारण एक मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लगाया जाएगा। इससे 1 अप्रैल से 13 मई तक पूर्वोत्तर रेलवे की ...और पढ़ें

भारतीय रेल।
HighLights
कानपुर सेंट्रल-कानपुर पुल के बीच पुल पर इंजीनियरिंग कार्य के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लाक से 26 ट्रेनें होंगी प्रभावित
जागरण संवाददाता, लखनऊ/बरेली: कानपुर सेंट्रल और कानपुर पुल के बीच इंजीनियरिंग कार्य की वजह से मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लाक लिया जाएगा। इसकी वजह से पूर्वोत्तर रेलवे की 26 ट्रेनें प्रभावित होंगी, इनमें कई ट्रेनों को निरस्त, शार्ट टर्मिनेट और शार्ट ओरिजिनेट किया जाएगा और कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग बरेली होकर चलाया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ब्लाक की वजह से एक अप्रैल से 13 मई तक 55346 कासगंज-लखनऊ सवारी, दो अप्रैल से 14 मई तक 55345 लखनऊ -कासगंज सवारी गाड़ी, दो अप्रैल से 13 मई तक 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ एक्सप्रेस, दो अप्रैल से 14 मई तक 12179 लखनऊ -आगरा फोर्ट एक्सप्रेस, सात, 14, 21 एवं 28 अप्रैल और पांच एवं 12 मई को 12103 पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी।
कानपुर मेगा ब्लॉक (1 अप्रैल - 14 मई): ट्रेनों की स्थिति
| ट्रेन नंबर | ट्रेन का नाम | वर्तमान स्थिति | प्रभावित अवधि / नया रूट |
| 12004 | नई दिल्ली - लखनऊ शताब्दी | मार्ग परिवर्तित | वाया गाज़ियाबाद-मुरादाबाद (2 अप्रैल - 13 मई) |
| 12179/80 | लखनऊ - आगरा फोर्ट एक्सप्रेस | निरस्त | कानपुर - लखनऊ के बीच (2 अप्रैल - 14 मई) |
| 55345/46 | लखनऊ - कासगंज पैसेंजर | निरस्त | 1 अप्रैल से 14 मई तक |
| 11109/10 | वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) - लखनऊ | निरस्त | कानपुर - लखनऊ के बीच (2 अप्रैल - 13 मई) |
| 02563/69 | बरौनी/दरभंगा - नई दिल्ली स्पेशल | मार्ग परिवर्तित | वाया सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद होकर |
| 02564/70 | नई दिल्ली - बरौनी/दरभंगा स्पेशल | मार्ग परिवर्तित | वाया मुरादाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर होकर |
| 12103/04 | पुणे - लखनऊ एक्सप्रेस | निरस्त | अप्रैल और मई की चयनित तिथियों पर |
| 19615 | उदयपुर सिटी - कामाख्या एक्सप्रेस | मार्ग परिवर्तित | वाया कासगंज-शाहजहाँपुर-सीतापुर सिटी |
| 20921 | बांद्रा टर्मिनस - लखनऊ एक्सप्रेस | मार्ग परिवर्तित | वाया कासगंज-शाहजहाँपुर-आलमनगर |
| 12107 | LTT - सीतापुर एक्सप्रेस | देरी से चलेगी | कानपुर सेंट्रल पर 210 मिनट रुककर चलेगी |
इसके अलावा आठ, 15, 22 एवं 29 अप्रैल और छह एवं 13 मई को 12104 लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस, दो अप्रैल से 13 मई तक 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई- लखनऊ एक्सप्रेस, दो अप्रैल से 13 मई तक चलने वाली 11110 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस कानपुर और लखनऊ स्टेशन के बीच निरस्त रहेंगी।
इसके अलावा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से एक, चार, छह, आठ, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 एवं 29 अप्रैल और दो, चार, छह, नौ एवं 11 मई को चलने वाली 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीतापुर एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से 210 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
इसके अलावा दो अप्रैल से 13 मई तक 12004 नई दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गाज़ियाबाद-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-मुरादाबाद के रास्ते चलाई जाएगी। दो अप्रैल से 13 मई तक 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग सीतापुर सिटी, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद के रास्ते चलाई जाएगी।
खबरें और भी
दो अप्रैल से 13 मई तक 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी गाज़ियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहापुर, सीतापुर सिटी-बुढ़वल के रास्ते चलाई जाएगी। इसके अलावा उदयपुर सिटी से छह, 13, 20 एवं 27 अप्रैल और चार एवं 11 मई को 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कासगंज-शाहजहांपुर-सीतापुर सिटी-बुढ़वल-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
चार, 11, 18 एवं 25 अप्रैल और दो एवं नौ मई को 20921 बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कासगंज- शाहजहांपुर-आलमनगर-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी। तीन, 10, 17 एवं 24 अप्रैल और एक एवं आठ मई को 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, चार, 11, 18 एवं 25 अप्रैल, दो और नौ मई को 15270 साबरमती- मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, तीन, 10, 17 एवं 24 अप्रैल और एक एवं आठ मई को 09465 अहमदाबाद- दरभंगा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग से चलेंगीी।
दो, नौ, 16, 23 एवं 30 अप्रैल और सात मई को 11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस, 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15024 यशवंतपुर- गोरखपुर एक्सप्रेस, 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस अलग अलग तिथि पर परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।