बरेली पुलिस का वो 'इंस्पेक्टर' जिसने सूंघकर खोल दिए थे मर्डर और लूट के केस, अब दुनिया को कहा अलविदा
बरेली पुलिस के इंस्पेक्टर रैंक के ट्रैकर डॉग फैंग का आठ साल तीन माह की उम्र में निधन हो गया। उसने सूंघकर चोरी, लूट और हत्या जैसे कई अहम केस सुलझाए थे, ...और पढ़ें

पुलि स टीम के साथ फैंग
जागरण संवाददाता, बरेली। पुलिस की डाग स्क्वाइड टीम के सदस्य ट्रैकर डाग (जर्मन शेफर्ड) इंस्पेक्टर फैंग का निधन हो गया। एसएसपी अनुराग आर्य समेत सभी पुलिसकर्मियों ने फैंग को अंतिम विदाई दी। फैंग की उम्र आठ साल तीन माह की थी। फैंग पिछले कई महीनों से बीमार थे आइवीआइरआइ से उनका उपचार किया जा रहा था।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि फैंग के निधन के बाद गुरुवार दोपहर राजकीय सम्मान के साथ फेंग को अंतिम विदाई दी गई। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एसएसपी ने कहा कि बरेली पुलिस और शहर के लिए फेंग का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
उनकी वफादारी, बहादुरी और सेवाएं पुलिस विभाग के लिए प्रेरणा बनी रहेंगी। एसएसपी ने बताया कि, आइटीवीपी पंचकुला से नौ माह की ट्रेनिंग के बाद 20 अक्टूबर, 2020 को फैंग को बरेली पुलिस लाइंस लाया गया था।
फैंग ने अपने सेवाकाल में चोरी, लूट, हत्या, समेत तमाम प्रकरणों के अनावरण में मदद की थी। फैंग के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए लगातार पदोन्नत किया गया और वे वर्तमान में इंस्पेक्टर रैंक पर तैनात थे। डिप्टी एसपी पद के लिए फैंग का प्रस्ताव भेजा गया था।
फैंग को कार्यों के आधार पर मिली थी इंस्पेक्टर रैंक
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, किसी भी ट्रैकर डाग को उसके कार्यों के आधार पर रैंक प्रदान की जाती थी। फैंग ने कई ऐसे केस खोलने में मदद की थी जो वाकई जटिल थे। इसी के आधार पर उनका प्रमोशन किया गया था।
खबरें और भी
हालांकि, प्रमोशन के बाद सुविधाओं में कोई खास बदलाव नहीं होता है। जो सुविधाएं पहले मिलती थी अंत तक वही मिलती हैं। उम्र के हिसाब से डायट में बदलाव होता रहता है। फैंग के लिए एक हैंडलर भी तैनात किया गया था।
फैंग का डायट चार्ट और सुविधाएं
पुलिस के अनुसार, फैंग का एक निश्चित डाइट चार्ट था। जिसमें मटन, चिकन, अंडे, दूध, चावल और उच्च गुणवत्ता वाला पौष्टिक डाग फूड शामिल थे। उनके खाने का मासिक खर्च कम से कम 10 से 15 हजार रुपये तक आता था।
इसके अलावा एक समर्पित पशु चिकित्सा और नियमित टीकाकरण, विटामिन, और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा भी मिलती थी। फैंग के रहने के लिए विशेष रूप से हवादार केबिन-केडी दिया गया था। फैंग की देखरेख के लिए एक हैंडलर भी नियुक्त किए गए थे।