Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बरेली में महिला से दुष्कर्म, हिंदुओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी; भीड़ ने पकड़ा आरोपित तो महिलाओं को कहे अश्लील शब्द

    Updated: Sun, 07 Jul 2024 07:10 AM (IST)

    Bareilly Crime News In Hindi सीबीगंज में महिला को कमरा दिलाने के नाम पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। महिला की ओर से आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी ...और पढ़ें

    Bareilly News: बरेली में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। (सांकेतिक तस्वीर)
    Bareilly News: बरेली में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित, आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी
    2. महिला सीबीगंज में कमरा देखने के लिए पहुंची थी

    जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली में किराये का कमरा दिलाने के बहाने महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के शोर करने पर क्षेत्रीय लोगों ने आरोपित आलम उर्फ अमानउल्ला को पकड़ा तो वह हिंदू महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगा। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है।

    शनिवार शाम को उसके विरुद्ध दुष्कर्म, अपमानित करने, अभद्रता, धमकाने की धारा में प्राथमिकी पंजीकृत की गई। पीड़ित महिला ने बताया कि आलम उर्फ अमानउल्ला से उसका परिचय था।

    कमरा बंद किया दुष्कर्म

    शनिवार को वह किराये का कमरा दिलाने के बहाने ले गया। उसने अचानक कमरा बंदकर दुष्कर्म किया। विरोध पर कपड़े फाड़ दिए। उसने बचने के लिए चीखने लगी तो आसपास के लोगों ने आरोपित को घेरकर पीटा। उसी दौरान वह हिंदू महिलाओं के लिए अश्लील टिप्पणी करने लगा।

    क्षेत्रीय लोगों ने उसे पुलिस के हवाले किया। उसी दौरान कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

    ये भी पढ़ेंः अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस के एक्शन पर उठाए सवाल; हाथरस हादसे में मैनपुरी से हुई गिरफ्तारी पर भड़के सपा प्रमुख

    ये भी पढ़ेंः Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा में इस बार नजर आएगा तिरंगा, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा; मुख्य सचिव और डीजीपी ने की बैठक

    आरोपित किया गिरफ्तार

    इंस्पेक्टर सीबीगंज राजबली सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो की जानकारी भी मिली है। विवेचना में उसके विरुद्ध धाराएं बढ़ाई जाएंगी। एक्स पर कई लोगों ने वीडियो डाल कर मामले में कार्रवाई की मांग की।