Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ाई के साथ कमाई का मौका! MJPRU के स्पेशल 'AEDP' कोर्सेज में प्रवेश के लिए 22 जुलाई तक करें अप्लाई

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 10:04 PM (IST)

    रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्नातक के चौथे चरण के पंजीकरण 20 जुलाई तक होंगे, जबकि परास्नातक की मेरिट शुक्रवार को जारी होगी। पढ़ाई के साथ कमाई वाले एईडी ...और पढ़ें

    बरेली कालेज में फार्म जमा करने पहुंची छात्राएं। जागरण

    बरेली कालेज में फार्म जमा करने पहुंची छात्राएं। जागरण

    HighLights

    1. पात्र विद्यार्थी 17 से जमा कर सकेंगे परास्नातक पाठ्यक्रम की फीस

    जागरण संवाददाता, बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कालेजों में इन दिनों स्नातक (यूजी) और परास्नातक (पीजी) की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में विवि ने बुधवार को स्नातक चतुर्थ चरण के प्रवेश पंजीकरण की तिथि जारी कर दी, अब विद्यार्थी 20 जुलाई तक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं, परास्नातक के लिए, जिन विद्यार्थियों ने फार्म भर दिए हैं। वे (पात्र छात्र) शुक्रवार को मेरिट जारी होने के बाद फीस जमा कर सकेंगे।

    कुलसचिव के अनुसार, विवि परिसर और संबद्ध कालेजों में स्नातक स्तर पर मेरिट के आधार पर चतुर्थ चरण के आनलाइन प्रवेश पंजीकरण 16 जुलाई से 20 जुलाई तक 150 रुपये प्रति छात्र की दर से जमा किए जाएंगे।

    इसके बाद विवि और कालेज स्तर से प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण में पंजीकृत, लेकिन प्रवेश से वंचित और चतुर्थ चरण में पंजीकृत विद्यार्थियों का मेरिट के माध्यम से 22 से 25 जुलाई तक प्रवेश लिया जाएगा।

    वहीं, प्रथम चरण के परास्नातक (एमए, एमएससी और एमकाम) में प्रवेश पंजीकरण के लिए विवि की ओर से एक जून से 15 जुलाई तक आवेदन स्वीकार किए गए। अब विवि परिसर और कालेजों की ओर से आनलाइन मेरिट तैयार कर नोटिस बोर्ड पर चस्पा करनी होगी, 17 से 25 जुलाई तक मेरिट में शामिल विद्यार्थियों के प्रवेश लिए जाएंगे।

    अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम में प्रवेश के लिए 22 तक होंगे आवेदन

    विवि परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 में स्नातक स्तर के अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) के तहत पाठ्यक्रमों पर मेरिट के आधार पर आनलाइन प्रवेश पंजीकरण 22 जुलाई तक किए जाएंगे। 23 तक मेरिट जारी कर प्रवेश दिया जाएगा।

    एईडीपी में बीकाम (बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेस व इंश्योरेंस), बीकाम (रिटेल व आपरेशन मैनेजमेंट), बीकाम (लाजिस्टिक्स), बीबीए, बीबीए (रिटेल आपरेशंस मैनेजमेंट), बीबीए (हेल्थ केयर मैनेजमेंट), बीएससी (टूरिज्म व हास्पिटल मैनेजमेंट), बीएससी (टूरिज्म व हास्पिटल मैनेजमेंट), बीए (बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेस व इंश्योरेंस) आदि पाठ्यक्रम शामिल हैं।

    खबरें और भी

    एमए अर्थशास्त्र में द्वितीय चयन प्रक्रिया 17 से

    रुवि के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. भोला खान के अनुसार, सत्र 2026-27 के लिए एमए रीजनल इकोनामिक्स, एमए फाइनेंशियल इकोनामिक्स और बीए हेल्थ इकोनामिक्स के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए द्वितीय चयन प्रकिया 17 जुलाई से आयोजित होगी। विद्यार्थी सुबह 10:30 बजे से क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग में मूल दस्तावेज संग उपस्थित हो सकते हैं।

    एनएसएस इकाई के लिए 31 तक होंगे आवेदन

    कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. राजीव कुमार यादव के अनुसार, रुहेलखंड विवि से संबद्ध ऐसे कालेज जहां राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाई संचालित नहीं है और वे इकाई संचालित करना चाहते हैं। वे महाविद्यालय का समस्त विवरण विवि के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ को 31 जुलाई तक उपलब्ध करवा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- बरेली से सिर्फ ₹19,717 में पहुंचे दुबई! इंडिगो ने जारी किया नया कनेक्टिंग फ्लाइट शेड्यूल, जानें समय और किराया